चीजल (Chisel) क्या है ? चीजल कितने प्रकार(Types of Chisel) के होते हैं |

मित्रों आज हम सभी जानेंगे कि चीजल (chisel) क्या है ? इसकी वर्कशॉप में क्या उपयोगिता होती है ?

चीजल(Chisel)

चीजल (chisel) एक प्रकार का हैण्ड कटिंग टूल होता है, जिसका प्रयोग प्राय: जॉब से अनावश्यक धातु को काटने के लिए किया जाता है | यह एक ऐसा कटिंग टूल है, जिसका उपयोग फिटर द्वारा कटिंग या चिपिंग संक्रियाए करने के लिए किया जाता है |

चीज़ल एक टूल है जिसका उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है। चीज़ल एक तीक्ष्ण काटने वाला उपकरण होता है जो आमतौर पर धातु, लकड़ी, या अन्य सामग्री को आकार देने, काटने, या नक्काशी करने के लिए प्रयुक्त होता है। 

Chisel meaning in hindi :- चीजल को छेनी कहा जाता है।

चीजल (Chisel) क्या है ? चीजल कितने प्रकार(Types of Chisel) के होते हैं |

Chisel tool

साधारण चीजल  हाई कार्बन स्टील अथवा वेनेडियम /क्रोम  स्टील से बनी होती है | इसकी बॉडी षट भुजाकर या अष्ट भुजाकर अनुप्रस्थ काट वाली होती है | चीजल के कर्तन सिरे को हार्ड एवं टेम्पर किया जाता है, जिससे कटिंग के दौरान ,कटिंग टूल में मजबूती बनी रहे |

चीजल के प्रकार (Types of Chisel)

चीजल मुख्यत: दो प्रकार की होती है |

  1. हॉट चीजल
  2. कोल्ड चीजल

हॉट चीजल (Hot Chisel)

हॉट चीजल (Hot Chisel) का प्रयोग गर्म कार्यो में लाया जाता है | इसका अधिकतर प्रयोग कारीगर द्वारा ब्लैक स्मिथी शॉप तथा फोर्जिंग शॉप में, गर्म जॉब की कटिंग करने में किया जाता है | हॉट चीजल को टेम्पर करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है |

कोल्ड चीजल(Cold Chisel)

कोल्ड चीजल(Cold Chisel) का प्रयोग प्रायः प्रत्येक वर्कशॉप में धातु खंडो को ठंडी अवस्था में काटने के लिए  होता है परन्तु यह मुख्य रूप से फिटर शॉप में उपयोगी होता है | कोल्ड चीजल को हार्ड एवं टेम्पर किया जाता हैं |

कार्य के अनुसार चीजल(Chisel according to work)

कार्य के अनुसार चीजल(Chisel) कई आकारों में उपलब्ध होती है | जैसे:- 

  1. फ्लैट चीजल
  2. क्रॉस कट चीजल
  3. हाफ राउंड नोजचीजल 
  4. वेब चीजल
  5. डायमंड पॉइंट चीजल
  6. काऊ माउथ चीजल

फ्लैट चीजल (Flat Chisel)

फ्लैट चीजल का उपयोग बड़ी सपाट सतहों से अनावश्यक धातु को काटने तथा वेल्ड जोड़ एवं ढलाई से अतिरिक्त धातु को चिपिंग द्वारा हटाने के लिए किया जाता है |

चीजल (Chisel) क्या है ? चीजल कितने प्रकार(Types of Chisel) के होते हैं |

फ्लैट चीजल के फ्लैट भाग की चौड़ाई, उसकी मोटाई से अधिक होती है | चीजल के कटिंग एज को हल्की गोलाई में बनाया जाता  है जिससे धातु को काटने में आसानी होती है , चिपिंग करते समय छेनी गहराई में नही जाती है | वर्कशॉप में फ्लैट चीजल का अधिकतर प्रयोग किया जाता है | बाजार में कार्य के अनुसार विभिन्न साइजो (100 से 400 mm लम्बाई में तथा कटिंग एज 16 से 32 mm तक ) में फ्लैट चीजल उपलब्ध  होती है |

क्रॉस कट चीजल (Cross Cut Chisel)

चीजल (Chisel) क्या है ? चीजल कितने प्रकार(Types of Chisel) के होते हैं |

क्रॉस कट चीजल का उपयोग शाफ़्ट या हब में चाबी घाट, जॉब में खांचे , स्लॉट्स  इत्यादि काटने में किया जाता है | बड़ी सतहों पर फ्लैट चीजल का प्रयोग करने से पहले, क्रॉस कट चीजल से नालियां काट ली जाती है जिससे फ्लैट चीजल आसानी से प्रयोग में लायी जाती है | भारतीय मानक के अनुसार यह चीजल 100 से 400 mm लम्बाई में तथा कटिंग एज 4 से 12 mm तक होती है |

हाफ राउंड नोज चीजल  (Half Round Nose Chisel)

हाफ राउंड नोज चीजल का अधिकतर उपयोग वक्राकर खांचे  काटने के लिए किया जाता है | इस चीजल के आगे का भाग को अर्द्ध वृताकार आकार में बनाया जाता है |

चीजल (Chisel) क्या है ? चीजल कितने प्रकार(Types of Chisel) के होते हैं |

 भारतीय मानक के अनुसार यह चीजल 150 से 250 mm लम्बाई में तथा कटिंग एज 2 से 16 mm तक में  होती है |हाफ राउंड नोज चीजल का प्रयोग जॉब में ड्रिलिंग करते समय ड्रिल के रन आउट को सेंटर में लाने के लिए  तथा बियरिंग के अन्दर तेल की नालियां काटने के लिए  भी किया जाता है |  

वेब चीजल (Web Chisel) 

चीजल (Chisel) क्या है ? चीजल कितने प्रकार(Types of Chisel) के होते हैं |

चीजल (Chisel) क्या है ? चीजल कितने प्रकार(Types of Chisel) के होते हैं |

वेब चीजल का मुख्यत: प्रयोग जॉब में चैन ड्रिलिंग के बाद होल्स के बीच की धातु को काटकर हटाने के लिए किया जाता है | वेब चीजल प्रायः आयताकार आकार की बनी होती है |

डायमंड  पॉइंट चीजल (Diamond point Chisel)

डायमंड  पॉइंट चीजल का उपयोग जॉब्स के कोनों से धातु को हटाने तथा ‘V’  आकार की नालियाँ काटने के कार्य में आती है |  इस छेनी  या चीजल की कटिंग एज का आकार नुकीला  तथा चौकोर हीरे के समान होता है | डायमंड  पॉइंट चीजल  100 से 400 mm लम्बाई में तथा कटिंग एज 6 से 16 mm तक में उपलब्ध होती है | इस चीजल प्रयोग कभी -कभी धातु की सतह पर खुदाई एवं कास्ट आयरन की पाइप को काटने में भी होता है | 

चीजल (Chisel) क्या है ? चीजल कितने प्रकार(Types of Chisel) के होते हैं |

काऊ माउथ चीजल(Cow Mouth Chisel)

काऊ माउथ चीजल का कटिंग एज गाय के मुख के समान होता है | इसका अधिकतर प्रयोग  जॉब की कास्टिंग के बाद रफ सतह  के स्पॉट्स को हटाने, रिविटिंग करने के बाद  रिविट की हेड को साफ़ करने में तथा चमड़े, रबर एवं धातु की चद्दरों में गोल छेद काटने के लिए किया जाता है |

चीज़ल का उपयोग (Uses of chisel)

चीज़ल का उपयोग निम्नलिखित प्रमुख तरीकों से होता है:

  1. लकड़ी का काम (Woodworking): चीज़ल का वुडवर्किंग में आमतौर पर उपयोग होता है। इसका उपयोग लकड़ी के टुकड़ों को काटने, आकार देने, नक्काशी करने या जोड़ों को बनाने के लिए किया जाता है।
  2. धातु काम (Metalworking): चीज़ल का धातु को काटने और आकार देने के लिए भी इस्तेमाल होता है। यह शीट मेटल को काटने, छोटा करने, और आकार देने में उपयोगी होता है।
  3. पत्थर की नक्काशी (Stone Carving): पत्थर की नक्काशी में भी चीज़ल का महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसका उपयोग पत्थर को आकार देने और जटिल डिज़ाइन बनाने में किया जाता है।
  4. मेसोनरी (Masonry): निर्माण में भी चीज़ल का उपयोग होता है। इससे ईंटें काटने, आकार देने और मोर्टार को हटाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
  5. मूर्तिकला (Sculpture): चीज़ल मूर्तिकला में भी उपयोग होता है, जिससे मूर्तिकार जटिल डिज़ाइन और आकार बना सकते हैं।
  6. चमड़े की काम (Leatherworking): चमड़े की काम में चीज़ल का उपयोग चमड़े के टुकड़ों को काटने, छिद्र बनाने और जटिल डिज़ाइन बनाने में होता है।
  7. प्रिंटमेकिंग (Printmaking): प्रिंटमेकिंग में भी चीज़ल का उपयोग होता है, जिससे कलाकार लकड़ी के ब्लॉक और लिनोलियम ब्लॉक में जटिल डिज़ाइन नक्काशी करके प्रिंट बना सकते हैं।

ध्यान दें कि चीज़ल का उपयोग सुरक्षित तरीके से करना जरूरी है, ख़ासकर जब आप किसी ठोस सामग्री को आकार देने या काटने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि आपके हाथ और आसपास के लोगों को कोई चोट न लगे।

चीज़ल की हार्डनेस (Hardness of chisel)

चीज़ल की हार्डनेस उसके बनाने में प्रयुक्त सामग्री के प्रकार, विशेषताएँ, और उपयोग के आधार पर निर्धारित होती है।

चीज़ल की हार्डनेस को आमतौर पर HRC (Hardness Rockwell C) स्केल पर मापा जाता है। HRC स्केल पर हार्डनेस की मात्रा होती है, जिसकी नींव 0 होती है (सबसे मुलायम) और 100 होती है (सबसे कठोर)।

चीज़ल की हार्डनेस को उसके काम के आधार पर चुनना महत्वपूर्ण होता है:

  1. सॉफ्ट या लो हार्डनेस (Low Hardness): यदि चीज़ल की हार्डनेस कम है, तो वह आसानी से कट सकता है, लेकिन यह जल्दी घिस जाता है और इसका जीवन काल कम होता है। ऐसे चीज़ल लकड़ी या सॉफ्ट मेटल के काम में उपयुक्त होते हैं।
  2. मीडियम हार्डनेस (Medium Hardness): यह प्रकृति के अधिकांश कामों के लिए उपयुक्त होती है। चीज़ल का मध्यम हार्डनेस होने पर वह लकड़ी, धातु, और पत्थर के कामों में उपयुक्त होता है।
  3. हार्ड हार्डनेस (High Hardness): अगर चीज़ल की हार्डनेस अधिक होती है, तो वह धातु और बहुत कठोर सामग्री के कामों में उपयुक्त होता है, लेकिन वह लकड़ी या सॉफ्ट मेटल को कटने में कठिनाई हो सकती है।

अच्छी गुणवत्ता वाले चीज़ल का चयन करते समय आपको उपयोग के आधार पर चीज़ल की हार्डनेस को विचार करना चाहिए, ताकि आपके काम में सुरक्षा और अच्छा प्रदर्शन हो सके।

इसे भी जानें :-

चिपिंग ऑपरेशन(Chipping Operation) क्या होता हैं ?

Leave a Comment