Safety Instructions in factory

कारखाने में सुरक्षा निर्देश (Safety Instructions in factory)

औद्योगिक सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है जो किसी भी उद्योग में कर्मचारियों की सुरक्षा और उनकी हेल्थ की देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए बचाव उपायों को शामिल करता है।  कारखाने में सुरक्षा निर्देश (Safety Instructions in factory) निम्नलिखित हैं । 

कारखाने में सुरक्षा निर्देश (Safety Instructions in factory)

सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Important safety facts)

  • कार्य करते समय सदैव सुरक्षा सावधानियों का पालन करना चाहिए |
  • अत्यधिक आत्मविश्वास  बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है |
  • जहरीली गैसों से बचाव के लिए सदैव मास्क का प्रयोग करना चाहिए |
  • वर्कशॉप में यदि कोई दुर्घटना हो जाए तो सबसे पहले उसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारी को देनी चाहिए |
  • यदि किसी श्रमिक के कपड़ों में आग लग जाए तो उसे फर्श पर लिटा कर घुमाना चाहिए |
  • किसी मशीन पर कार्य करते समय कुछ गड़बड़ होने पर मशीन का मेन स्विच तुरंत ऑफ कर देना चाहिए |
  • ताप, ईंधन तथा ऑक्सीजन के आपस में मिलने से आग उत्पन्न होती है ।
  • आयल फायर के लिए फोम टाइप अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग करना चाहिए |
  • इलेक्ट्रिक फायर के लिए सीटीसी अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग करना चाहिए |  
  • कार्बोनियस फायर के लिए सोडा एसिड अग्निशामक यंत्रों का प्रयोग करना चाहिए |
  • प्राथमिक चिकित्सा त्वरित तथा अस्थाई इलाज होता है जो कि डॉक्टर के आने से पूर्व जानकर  व्यक्ति के द्वारा किया जाता है |
  • हाथ के द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाली टूल्स को सावधानीपूर्वक प्रयोग करना चाहिये  |
  • वर्कशॉप में कार्य करते समय सदैव अनुशासन का पालन करना चाहिए |
  • वर्कशॉप में कार्य करते समय किसी भी प्रकार का नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए | 
  • वर्कशॉप में कार्य करते समय सदैव कार्य के प्रति एकाग्रता बनाए रखनी चाहिए |
  • वर्कशॉप में कार्य करते समय सुरक्षा संबंधित सभी मानकों का ध्यान रखना चाहिए |
  • वर्कशॉप में कार्य करते समय श्रमिक या ऑपरेटर को  मशीन के बारे में पूर्ण जानकारी होना अति आवश्यक है |
  • कारीगर को वर्कशॉप में कार्य करने से पहले स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (S.O.P.) का पालन करना चाहिये |
  • वर्कशॉप में कार्य करते समय यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो सदैव अपने सुपरवाइजर से संपर्क करना चाहिए |
  • वर्कशॉप में बिजली से संबंधित नंगे तारों को प्रयोग में नहीं लाना चाहिए |
  •  कार्यस्थल पर बिजली का तार टूट जाए तो उसे इलेक्ट्रीशियन से बदलवा देना चाहिए |
  •  श्रमिकों को अपने कार्यस्थल को सदैव साफ रखना चाहिए |
  •  श्रमिकों को कार्य से सम्बंधित पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए |
  •  बिना जानकारी के किसी भी मशीन को नहीं छूना चाहिए |
  • कार्य करते समय आपस में मजाकिया या  मूर्खतापूर्ण आचरण किसी के साथ भी नहीं करना चाहिए |
  • वर्कशॉप में फर्श पर तेल या ग्रीस आदि नहीं फैलाना चाहिए | 
  • वर्कशॉप में कार्य करते समय कारीगर या श्रमिक को चुस्त फिटिंग वाले पोशाक को धारण करना चाहिए | 
  • कार्य करते समय कमीज़ की लंबी आस्तीन को ऊपर चढ़ा लेना चाहिए |
  • यदि किसी श्रमिक के बाल लंबे हैं तो उसे कार्य करते समय सुरक्षा टोपी पहनकर ही सदैव कार्य करना चाहिए इत्यादि |

औद्योगिक सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है जो किसी भी उद्योग में कर्मचारियों की सुरक्षा और उनकी हेल्थ की देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए बचाव उपायों को शामिल करता है। यह विषय बहुत ही व्यापक हो सकता है और उसमें कई प्रकार के प्रश्न और उत्तर शामिल हो सकते हैं।

कुछ सामान्य प्रश्न और उनके उत्तर निम्नवत हैं:

  1. औद्योगिक सुरक्षा क्या है?

उत्तर: औद्योगिक सुरक्षा उद्योग में कर्मचारियों की सुरक्षा और हेल्थ की देखभाल के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करने और उन्हें अद्यतन करने वाले विज्ञान, तकनीक और कानून की एक शाखा है।

  • औद्योगिक सुरक्षा क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: औद्योगिक सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की जीवन सुरक्षा की गारंटी देना और किसी भी उद्योग में कार्य करते समय होने वाली जोखिमों को कम करना होता है। यह उनकी बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर मानसिक स्थिति की सुनिश्चिति करने में मदद करता है।

  • कौन-कौन से कारक औद्योगिक सुरक्षा को प्रभावित करते हैं?

उत्तर: यह कारक विभिन्न हो सकते हैं, जैसे कि सुरक्षा नीतियाँ, कानूनी पाबंदियाँ, प्रशिक्षण और शिक्षण, उपकरणों की उपलब्धता, और कर्मचारियों की जागरूकता आदि।

  • औद्योगिक सुरक्षा में सुरक्षा सम्मेलनों का क्या महत्व है?

उत्तर: सुरक्षा सम्मेलनें उद्योग के व्यक्तिगत, सामुदायिक और सार्वजनिक स्तर पर औद्योगिक सुरक्षा के मुद्दों को चर्चा करने, नई तकनीकों और अद्यतन की समीक्षा करने, और बेहतर सुरक्षा प्रथाओं को साझा करने का माध्यम प्रदान करती हैं।

  • औद्योगिक सुरक्षा में अवारण (PPE) का क्या महत्व है?

उत्तर: अवारण (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) का उपयोग कर्मचारियों को जोखिमों से बचाने और विभिन्न कारणों से होने वाली जोखिमों से बचाने में मदद करता है। यह उपकरण विभिन्न प्रकार की सुरक्षा समस्याओं, जैसे कि साइट विशेष जोखिम, धूल और धुआं, रासायनिक पदार्थों से बचाव, और उच्च तापमान से सुरक्षा के लिए प्रयुक्त होते हैं।

और पढ़े >>>

Leave a Comment