Tap Wrench Kya Hota Hai ?

Tap Wrench Kya Hota Hai ? 

टैप रिंच (Tap Wrench)

टैप रिंच (Tap Wrench) एक प्रकार का टूल है जिसका प्रयोग हैंड टैपिंग करते समय टैप को पकड़ने के लिए किया जाता है।

टैप रिंच के प्रकार 

  1. सॉलिड टैप रिंच 
  2. एडजेस्टेबल टैप रिंच  
  3. T- हैंडल टैप रिंच

सॉलिड टैप रिंच 

Tap Wrench Kya Hota Hai ?

इस प्रकार के टैप रिंच में एक से अधिक वर्गाकार  खांचे बने होते हैं  | एक खांचे वाले टैप रिंच में एक ही साइज का टैप  फिट हो सकता है | अधिक खांचे वाले टैप रिंच में अलग-अलग साइज के टैप फिट होते हैं |

 

एडजेस्टेबल टैप रिंच

इस प्रकार के टैप रिंच  में दोनों ओर  हैंडल लगे होते हैं | यह अधिकांशत उपयोग में आने वाला रिंच कई साइजों में उपलब्ध होता है , जो कि बड़ी साइज के टैप के लिए अधिक उपयोगी होता है ।

Tap Wrench Kya Hota Hai ?

इस प्रकार  के टैप रिंच में दोनों और लगे हैंडल में एक फिक्स होता है तथा दूसरा घूम सकता है | टैप रिंच के बीच में दो जबड़े लगे होते हैं जिनमें एक फिक्स और दूसरा समायोजित या एडजेस्टेबल होता है | एडजेस्टेबल जबड़े के हैंडल को घुमाने पर इसे आगे पीछे समायोजित किया जा सकता है |

 T- हैंडल टैप रिंच

यह दो जबड़े वाला एडजेस्टेबल चक है | जिसमें दो जबड़े और एक हैंडल लगा होता है | इसे केवल एक हाथ से प्रयोग कर सकते हैं |  T- हैंडल टैप रिंच का प्रयोग अधिकांशत प्रतिबंधित स्थानों के लिए उपयोगी होता है या छोटे टैप के लिए प्रयोग में लाया जाता है |

 

इसे भी जाने 

  डाई क्या होता है ?

Leave a Comment