पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

यदि आप मैकेनिकल ग्रुप से संबंधित आईटीआई (ITI), फिटर, टर्नर, शीट मेटल मशीनिष्ट या किसी वर्कशॉप से जुड़े हैं, तो आपने पंच टूल (Punch Tool) का नाम ज़रूर सुना होगा। किसी भी धातु या लकड़ी की सतह पर सटीक काम करने के लिए मार्किंग करना सबसे पहला और जरूरी कदम होता है। इसी मार्किंग को सटीक और स्थायी बनाने के लिए पंच टूल का उपयोग किया जाता है।

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि What is Punch Tool, इसके मुख्य भाग कौन से हैं, यह कितने प्रकार का होता है और इसका सही उपयोग कैसे किया जाता है।

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool?)

पंच टूल (Punch Tool) एक अत्यंत महत्वपूर्ण हैंड टूल (Hand Tool) और मार्किंग टूल है। यह आमतौर पर हाई कार्बन स्टील (High Carbon Steel) या टूल स्टील से बनाया जाता है। पंच अष्टभुजाकार या बेलनाकार आकृति की छड़ होती है | जिसका एक सिरा नुकीला होता हैं तथा दूसरा सिरा चपटा(Flat) होता हैं | पंच और हथौड़े की सहायता से जॉब की सतह  पर मार्किग की जाती है |

सरल शब्दों में कहें, तो किसी लोहे की शीट, लकड़ी या प्लास्टिक पर छेद करने से पहले निशान लगाने, स्क्राइबर की लाइनों को पक्का करने या सीधे होल (Hole) करने के लिए जिस औज़ार का इस्तेमाल होता है, उसे ही हम पंच कहते हैं। इसके पॉइंट वाले हिस्से को काफी मजबूत (Hard and Temper) बनाया जाता है ताकि यह कठोर धातुओं पर भी आसानी से निशान छोड़ सके।

पंच टूल के मुख्य भाग (Parts of a Punch Tool)

एक standard पंच टूल के मुख्य रूप से तीन भाग होते हैं:

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी
  1. हेड (Head): यह पंच का सबसे ऊपरी और सपाट भाग होता है। इसी हिस्से पर हथौड़े (Hammer) से चोट की जाती है।
  2. बॉडी (Body): यह पंच का मध्य भाग होता है जिसे पकड़कर काम किया जाता है। हाथों से पंच फिसले नहीं, इसके लिए बॉडी पर नर्लिंग (Knurling) यानी खुरदरा डिजाइन बनाया जाता है।
  3. पॉइंट (Point): यह पंच का सबसे निचला और काम करने वाला सिरा होता है। कार्य के अनुसार इसका कोण (Angle) अलग-अलग होता है।

पंच के प्रकार (Types of Punch)

कार्य के अनुसार पंच(Punch) निम्नलिखित प्रकार के होते हैं ।

  • डॉट पंच (Dot Punch)
  •  सेंटर पंच (Centre Punch)
  •  प्रिक पंच (Prick Punch)
  •  पिन पंच (Pin Punch)
  •  बेल पंच (Bell Punch)
  •  ऑटोमैटिक पंच (Automatic Punch )
  •  हॉलो पंच (Hollow Punch )
  •  नंबर पंच (Number Punch)
  •  अक्षर पंच (Letter Punch)

डॉट पंच (Dot Punch)

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

डॉट पंच के प्वाइंट का कोण (Dot punch angle) 60° के कोण पर रखा जाता है। इसका कोण कम होने से जॉब पर बिन्दु  गहरे तथा कम व्यास के बनते हैं। डॉट पंच का उपयोग जॉब पर मार्किंग करने के पश्चात लाइनों पर डॉट लगाकर उन्हें स्थायी करने के लिए किया जाता है |

 सेंटर पंच (Centre Punch)

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

सेन्टर पंच (Centre punch) के पॉइंट का कोण (Centre punch angle) 90° रखा जाता है, जिससे ड्रिल का वेब या  प्वाइंट आसानी से पंच द्वारा लगाये गए सेंटर में बैठ सके । जॉब में सुराखों(HOLES) के केंद्रों को चिन्हित  करने के लिए किया जाता है।

 प्रिक पंच (Prick Punch)

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

प्रिक पंच (Prick punch) के पॉइंट का कोण (Prick punch angle) 30° का होता है। इसके पॉइंट या नोक का कोण बहुत कम होने से डिवाइडर की नोक को बहुत यथार्थ (Accurate) स्थिति प्राप्त होती है। इस पंच का प्रयोग शॉफ्ट मेटल में किया जाता है। जैसे -पीतल, ताँबा तथा एल्युमिनियम आदि । प्रिक पंच का उपयोग जॉब की सतह पर कर्व खींचने तथा डिवाइडर के केंद्र बनाने के लिए किया जाता है।

 पिन पंच (Pin Punch)

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

पिन पंच (Pin Punch) का पॉइंट आगे से थोड़ा बेलनाकार या टेपर  होता हैं । पिन पंच 12mm तक की साइज़ में उपलब्ध होते हैं । पिन पंच का उपयोग पतली शीटों में छिद्र करने, जॉब में फंसी हुई डोवेल  पिन या टेपर पिन तथा रिविट को निकालने के लिए किया जाता है। बेल पंच का बाहरी आवरण ए पंच में पंच स्प्रिंग के द्वारा ऊपर उठे होते हैं। जब भी किसी बेलनाकार वस्तु का केंद्र ज्ञात किया जा सकता हैं |

बेल पंच (Bell Punch)

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

बेल पंच (Bell punch)का बाहरी आवरण एक घण्टी के समान होता है। इसके ठीक बीच में अंदर की ओर एक पंच लगा होता है | बेल पंच का प्रयोग किसी बेलनाकार वस्तु में पंच करने के लिए किया जाता है। बेल पंच में पंच स्प्रिंग के द्वारा ऊपर उठे होते हैं। जब भी किसी बेलनाकार वस्तु का केंद्र ज्ञात किया जा सकता हैं |

 ऑटोमैटिक पंच (Automatic Punch)

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

ऑटोमैटिक पंच (Automatic punch) में पंचिंग के लिए हैंमर से चोट लगाने की आवश्यकता नहीं होती है इसीलिए इसे ऑटोमैटिक पंच कहा जाता है।

 हॉलो पंच (Hollow Punch )

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

हॉलो पंच (Hollow Punch) अंदर से खोखले होते हैं और मुलायम वस्तुओं पर छेद करने के काम में आते हैं। हॉलो पंच के प्वाइंट की परिधि (Perimeter) को चारों ओर से ग्राउंड करके धारदार बना दिया जाता है। हॉलो पंच का  उपयोग चमड़े, रबड की शीट, लैदराइट या गत्ता आदि में सुराख करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

 नंबर पंच (Number Punch)

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

नंबर पंच (Number punch) का उपयोग जॉब या वर्कपीस पर अंक प्रदर्शित करने के लिए किया जाता हैं । नंबर पंच 0 से 9 अंक संख्या में उपलब्ध होते हैं |

 अक्षर पंच (Letter Punch)

पंच टूल क्या है? (What is Punch Tool) इसके प्रकार, कार्य और उपयोग की पूरी जानकारी

अक्षर पंच (Letter punch) का उपयोग जॉब या वर्कपीस पर अक्षर (Letter) प्रदर्शित करने के लिए किया जाता हैं ।

पंच के मुख्य प्रकार और उपयोग (Types of Punch Tools)

कार्य के आधार पर पंच कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से मुख्य निम्नलिखित हैं:

पंच का नाम (Punch Type)पॉइंट का कोण (Angle)मुख्य उपयोग (Main Uses)
सेंटर पंच (Center Punch)90°ड्रिलिंग (Drilling) करने से पहले केंद्र बिंदु को गहरा करने के लिए, ताकि ड्रिल बिट अपनी जगह से न फिसले.
डॉट पंच (Dot Punch)60°स्क्राइबर द्वारा खींची गई मार्किंग लाइनों (निशानों) को स्थायी या पक्का करने के लिए.
प्रिक पंच (Prick Punch)30°पतली शीट मेटल (धातु की चादरों) पर बारीक मार्किंग करने या डिवाइडर की टांग को सही जगह टिकाने के लिए.
हॉलो पंच / वेड पंच (Hollow / Wad Punch)—लेदर, रबर, प्लास्टिक या कार्डबोर्ड में गोल आकार के बड़े छेद (Holes) काटने के लिए.
पिन पंच (Pin Punch)—किसी मशीन या असेंबली के सुराख में फंसी हुई डॉवेल पिन या शाफ्ट पिन को बाहर ठोककर निकालने के लिए.
नंबर व लेटर पंच (Number & Letter Punch)—धातु के पार्ट्स पर नंबर (0-9) या अक्षर (A-Z) छापने या नाम लिखने के लिए.

पंच टूल का उपयोग करते समय सावधानियां (Safety Tips)

  1. मशरूम हेड का प्रयोग न करें: यदि बार-बार हथौड़े की चोट से पंच का हेड फैल गया है (जिसे मशरूम हेड कहते हैं), तो उसे ग्राइंड करके ठीक कर लें या उपयोग न करें। इससे हथौड़ा फिसल सकता है और चोट लग सकती है।
  2. सही हथौड़े का चुनाव: पंचिंग करते समय हमेशा हल्के वजन वाले बॉल पीन हैमर (Ball Peen Hammer) का उपयोग करें।
  3. 90 डिग्री पर रखें: पंचिंग करते समय पंच हमेशा सतह के साथ 90 डिग्री (बिल्कुल सीधा) होना चाहिए, अन्यथा निशान गलत जगह लग सकता है।
  4. सुरक्षा चश्मा पहनें: मेटल पर काम करते समय आंखों की सुरक्षा के लिए गॉगल्स ज़रूर पहनें।

पंच (Punch) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा में उपयोगी, पंच (Punch) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर निम्नवत हैं –

प्रश्न: पंच _______ का बना होता है।

उत्तर: हाई कार्बन स्टील

प्रश्न: पंच का साइज________ लिया जाता है।

उत्तर: पूरी लंबाई व उसके व्यास (मोटाई) से

प्रश्न: सेंटर पंच का पॉइंट ऐंगल_____ होता है।

उत्तर: 90°

प्रश्न: ऑटोमेटिक पंच का प्वाइंट ऐंगल _____होता है।

उत्तर: 60° से 90°

प्रश्न: प्रिक पंच का पॉइंट ऐंगल_____ होता हैं ।

उत्तर: 30°

प्रश्न: डॉट पंच का पॉइंट ऐंगल______ होता है।

उत्तर: 60°

प्रश्न: एक डॉट पंच से दूसरे डॉट पंच के मध्य दूरी_______ होती हैं।

उत्तर: 3 से 5 mm

प्रश्न: सॉलिड पंच का प्रयोग ___________किया जाता है।

उत्तर: शीट में सुराख करने के लिए

प्रश्न: हॉलो पंच का प्रयोग______________ किया जाता है या गत्ता चमड़ा आदि में “यह खोखला पंच होता है”।

उत्तर: सीट में सुराख करने के लिए

प्रश्न: बेल पंच का प्रयोग________ किया जाता है।

उत्तर: गोल रॉड में सेंटर या मार्किंग करने के लिए

प्रश्न: नंबर पंच का प्रयोग_________ किया जाता है।

उत्तर: जॉब पर नंबर डालने के लिए

प्रश्न: किसी जॉब का केंद्र का निशान गहरा करने के लिए__________का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर: सेंटर पंच

प्रश्न: ड्रिफ्ट पंच का प्रयोग __________किया जाता है।

उत्तर: पतली चादरों को एक साथ हॉल करने के लिए

प्रश्न: जॉब पर की गई मार्किंग को पक्का करने के लिए___________का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर: डॉट पंच

निष्कर्ष (Conclusion)

पंच टूल भले ही आकार में छोटा होता है, लेकिन किसी भी फिटिंग शॉप या मैकेनिकल प्रोजेक्ट में इसकी भूमिका बहुत बड़ी है। सही प्रकार के पंच (जैसे 90° सेंटर पंच या 60° डॉट पंच) का चुनाव आपके काम की एक्यूरेसी को कई गुना बढ़ा देता है।

उम्मीद है कि Punch Tool Kya Hai और इसके प्रकारों से जुड़ा यह ब्लॉग आपके लिए मददगार रहा होगा। यदि आपका कोई सवाल है, तो नीचे Comment सेक्शन में ज़रूर पूछें!

Also read

चीज़ल क्या है ? चीज़ल कितने प्रकार का होता हैं ?

Leave a Comment

error: Content is protected !!