वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)

आज हम सभी वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)  के बारे में जानेंगे |

वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)

मित्रों, आजकल वर्नियर कैलीपर जॉब की आवश्यकता के अनुसार मैन्युफैक्चरिंग  कंपनी की मांग पर भी बनाये जाते हैं , वैसे तो बाजार में आप को साधारण प्रकार के देखने को मिलते हैं, जिनका प्रयोग जॉब की सामान्य माप को लेने में किया जाता है | यह बाजारों में 150 mm , 300 mm, 600 mm, 900 mm तथा 1200 mm  इत्यादि आकार में उपलब्ध होते हैं |

वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)

  1. साधारण वर्नियर कैलीपर
  2. डायल वर्नियर कैलीपर
  3. डिजिटल वर्नियर कैलीपर
  4. नाइफ एज वर्नियर कैलीपर
  5. गियर टूथ वर्नियर कैलीपर
  6. फ्लैट एंड नाइफ एज वर्नियर कैलीपर
 

साधारण वर्नियर कैलीपर  :-

 इसका least  count   0.02 mm होता है  | यह वर्कशॉप में बहुत उपयोगी होता  है |    

 
 
                                          Types of Vernier Caliper
 

डायल वर्नियर कैलीपर :- 

यह रैक और पिनियन के सिद्धांत पर कार्य करता है | इसका least count 0.01 mm होता है  |

वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)
 
 

डिजिटल वर्नियर कैलीपर :- 

यह बैट्री चालित होता है और इसे किसी भी जॉब की माप को आसानी से लिया जा सकता  है | जॉब की माप वर्नियर कैलीपर की डिस्प्ले पर दिखाई देती है | इसकी शुद्धता 0.01 mm (10 माइक्रोन ) तक होती है |                

 

नाइफ एज वर्नियर कैलीपर :- 

इस वर्नियर कैलीपर का प्रयोग  सकरे  या सुराखों की माप लेने में किया जाता है| यह प्रयोग के दौरान जल्द ख़राब हो जाती है | इसका least count 0.02 mm होता है |

वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)
 
 

गियर टूथ वर्नियर कैलीपर:- 

यह गियर के addendum और दांते (teeth) की माप लेने में उपयोगी होता है| यह एक विशेष प्रकार का  वर्नियर कैलीपर होता है जो कि गियर के निर्माण में उपयोगी होता है |

 
वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)
 
 

फ्लैट एंड नाइफ एज वर्नियर कैलीपर:- 

इस वर्नियर कैलीपर की jaw एक तरफ नाइफ(चाक़ू) तथा दूसरी तरफ फ्लैट एज होती है | इसका least count 0.02 mm होता है | यह विशेष कार्य में उपयोगी होता है |

वर्नियर कैलीपर के प्रकार (Types of Vernier Caliper)

Leave a Comment