स्क्राइबर(Scriber) क्या होता है ?

मित्रों आज हम लोग जानेंगे कि  स्क्राइबर(Scriber) क्या होता है? इसकी वर्कशॉप में क्या उपयोगिता होती है ?

स्क्राइबर  (Scriber)

स्क्राइबर  (Scriber) एक तेज धार वाला टूल या औज़ार है जिसका प्रयोग वर्कशॉप में जॉब पर मार्किग करते समय लाइनें खीचने के लिए किया जाता है | भारतीय मानक (Indian Standard) के अनुसार यह 125 से 200 mm तक की लम्बाई में  बनाये जाते है | 

Scriber



स्क्राइबर  (Scriber) के पॉइंट या नोंक का कोण 12° से 15° तक होता है |

स्क्राइबर  (Scriber) प्राय: हाई कार्बन स्टील का बना होता है और जिसका नोंक को हार्ड और टेम्पर बनाया जाता है |

स्क्राइबर के प्रकार 

  1. स्ट्रैट स्क्राइबर 
  2. बेंट स्क्राइबर 
  3. एडजस्टेबल  स्क्राइबर 
  4. ऑफसेट स्क्राइबर 

 

स्क्राइबर(Scriber) क्या होता है ?
स्ट्रैट स्क्राइबर का एक सिरा सीधा एवं  नुकीला होता है और इसकी बॉडी प्लेन या नर्लिंग की हुई होती है |इसका प्रयोग साधारण कार्यो में होता है |

बेंट स्क्राइबर का एक सिरा सीधा एवं  नुकीला होता है और दूसरा सिरे को 90° के कोण पर मोड़ कर नुकीला बनाया जाता है | इसके सीधे  सिरे का प्रयोग साधारण कार्यो में होता है तथा मुड़े सिरे का प्रयोग किसी बेलनाकार खोखले जॉब के अन्दर मार्किंग करने , लेथ मशीन पर फोर जॉ चक में जॉब को सेंटर में बाधते समय चेक करने के लिए किया जाता है |

एडजस्टेबल  स्क्राइबर में एक स्लीव होती है जिसमें स्क्राइबर को फिट किया जाता है  और अपनी इच्छा अनुसार इसे एडजस्टेबल कर सकते है |

ऑफसेट स्क्राइबर का प्रयोग वर्नियर हाइट गेज़ किया जाता है |

हमें उम्मीद है कि आप स्क्राइबर  (Scriber) से  पूर्ण रूप से परिचित  हो गये होंगे  | 

इसे भी जाने :-

पैरेलल ब्लाक (Parallel Block ) क्या होता है ?

Leave a Comment