Clutch Kya Hai ? | Clutch ke prakar .

 Clutch Kya Hai ? | Clutch ke prakar .

 मित्रों आज हम सभी क्लच के बारे में जानेंगे कि क्लच क्या है (Clutch Kya Hai) ?

क्लच 

क्लच का अधिकतर प्रयोग ऑटोमोबाइल (कार , ट्रक मोटर साइकिल इत्यादि  में ) क्षेत्र में किया जाता है | क्लच एक प्रकार की कपलिंग होती है, जिसके माध्यम से दो  शाफ़्टो को जरूरत के अनुसार अलग किया  या जोड़ा जा सकता है | क्लच और कपलिंग में मुख्य अंतर यह होता है कि क्लच को इच्छानुसार आगे-पीछे खिसकाया जा सकता है जबकि कपलिंग को आगे-पीछे खिसकाया नहीं जा सकता है | क्लच के द्वारा मशीन की पावर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर इच्छानुसार  ट्रांसमिट किया जा सकता है | क्लच मशीन से उत्पन्न पॉवर को ट्रांसमिट करने का एक अच्छा साधन है |

क्लच के प्रकार 

  1. पॉजिटिव क्लच या डॉग क्लच
  2. चुंबकीय प्लस सेंट्रीफुगल क्लच
  3. एयर क्लच  मल्टीपल क्लच
  4. इलेक्ट्रो मैग्नेटिक मल्टीपल डिस्क क्लच
  5. सेन्ट्रीफ्यूगल क्लच
  6. फ्रिक्शन क्लच इत्यादि

पॉजिटिव क्लच या डॉग क्लच   

पॉजिटिव क्लच में ड्राइवर और ड्राइविंग पार्ट्स में इंटरलॉकिंग दांते बने होते हैं | यह क्लच यांत्रिक व्यवस्था के अनुसार कार्य करता है |

दांतो के अनुसार यह दो प्रकार के होते हैं |

  1. डॉग क्लच
  2. एंगुलर क्लच
डॉग क्लच 
Clutch Kya Hai ? | Clutch ke prakar .

डॉग क्लच को वामावर्त(Clockwise) और दक्षिणावर्त(Anti Clockwise) दोनों दिशाओं में घुमाया जा सकता है | इस क्लच के जबड़े अक्ष के समांतर होते हैं | यह क्लच पॉजिटिव ड्राइव प्रदान करता है | इस क्लच की जबड़े के द्वारा पावर को ट्रांसमिट किया जाता है | इस क्लच को स्थिर अवस्था में ही जोड़ा या अलग किया  जा सकता है |

एंगुलर क्लच 

Clutch Kya Hai ? | Clutch ke prakar .

एंगुलर क्लच में दांते आरीनुमा बने होते हैं | मशीन पर अधिक लोड पड़ने पर यह अलग हो जाते हैं जिससे मशीन को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है | मशीनों में प्राय: इसी क्लच का अधिकतर उपयोग किया जाता है |

फ्रिक्शन क्लच

फ्रिक्शन क्लच में घर्षण अधिक होता है | घर्षण उत्पन्न होने के कारण पावर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ट्रांसमिट किया जा सकता है | यह क्लच दो प्रकार का होता है |

  1. कोन क्लच
  2. मल्टी प्लेट क्लच

 

कोन क्लच

कोन क्लच  में शाफ्ट के एक सिरा शंकु के आकार का बना होता है जबकि दूसरे सिरे पर शंकु के आकार का छिद्र बना होता है | इसे घूमती हुई अवस्था में जोड़ा या अलग भी किया जा सकता है |

 

मल्टी प्लेट क्लच

Clutch Kya Hai ? | Clutch ke prakar .
मल्टी प्लेट क्लच मशीनों के गियर बॉक्स और ड्राइविंग मोटर को जोड़ने में उपयोगी होता है, जिससे पावर को ट्रांसमिट किया जा सके | यह क्लच ऑटोमोबाइल क्षेत्र में ज्यादा उपयोगी होती है इस प्रणाली में एक ब्रेक का प्रयोग होता है जो गियर बॉक्स को शीघ्रता से विराम स्थिति में ले जाता है |

 चुंबकीय क्लच 

 इस क्लच में जब विद्युत प्रवाहित की जाती है तो उसमें चुंबकीय शक्ति पैदा होती है, जो ड्रिवेन शाफ़्ट को अपनी तरफ खींचती है | इसका अधिकतर प्रयोग हाई स्पीड ऑटोमेटिक मशीनों में किया जाता है | स्विच को ऑन-ऑफ करने पर ही क्लच अलग होते हैं या मिलते हैं |

 

इलेक्ट्रो मैग्नेटिक मल्टीपल डिस्क क्लच 

Clutch Kya Hai ? | Clutch ke prakar .

इस क्लच का प्रयोग केबल के द्वारा शाफ्ट या गियर को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता है | इस क्लच में मैग्नेटिक coil पर डीसी करंट मैग्नेटिक फील्ड बनाता है , जो डिस्क के बीच में होकर गुजरता है और ड्राइवर को पॉवर ट्रांसमिट  करने के लिए आर्मेचर डिस्क का दबाव डालता है |

 

सेंट्रीफ्यूगल क्लच 

Clutch Kya Hai ? | Clutch ke prakar .

ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में दो पहिया वाहनों में सेंट्रीफुगल क्लच का उपयोग किया जाता है | यह  क्लच  सेंट्रीफ्यूगल बल के आधार पर कार्य करता है |

एयर क्लच 

Clutch Kya Hai ? | Clutch ke prakar .

हवा के दबाव के द्वारा इस क्लच को चलाया जाता है | इस क्लच में किसी प्रकार का यांत्रिक समायोजन  नहीं होता है | जब हवा का प्रेशर बना रहता है तब यह क्लच कार्य करता है |

इसे भी जाने 

👉डाई क्या होता है ?

Leave a Comment