एंगल प्लेट(Angle plate) क्या होता है ?

 

मित्रों आज हम सभी जानेंगे कि  एंगल प्लेट (Angle plate) क्या होता है ? एंगल प्लेट किस धातु का बना होता है और इसका क्या उपयोग है ?

एंगल प्लेट (Angle plate)

एंगल प्लेट (Angle plate) का अधिकतर प्रयोग मार्किंग करते समय जॉब को सहारा देने के लिए और उसे क्लैंप करने के लिए किया जाता है | कुछ एंगल प्लेटों में आयताकार आकार की नालियां बनी होती हैं जिनका प्रयोग नट एवं बोल्ट  की सहायता से जॉब  को क्लैंप करने के लिए किया जाता है। एंगल प्लेट में प्लेट का झुकाव 90° के कोण में होता हैं | एंगल प्लेट की बाहरी सतह को अच्छी तरह से मशीनिंग करके ग्राइंड किया जाता है जिससे जॉब को प्लेट की सतह पर आसानी से सहारा दिया जा सके |

 
Angle plate
Angle plate diagram

एंगल प्लेट का पदार्थ (Material of Angle Plate) :-

यह प्राय: क्लोज्ड ग्रेन कास्ट आयरन या स्टील के बने होते है |

नोट :- एंगल प्लेट को उसके नंबर , ग्रेड  और इंडियन स्टैण्डर्ड  नंबर से इंगित करते है जैसे – एंगल प्लेट नंबर 2, ग्रेड 2 ,IS :625 |

एंगल प्लेट का ग्रेड (Grade of Angle Plate) :-

एंगल प्लेट प्राय: ग्रेड 1 और ग्रेड 2 में पाई जाती है | ग्रेड 1 अधिक परिशुद्ध होने के कारण टूल रूम में प्रयोग की जाती है | ग्रेड 2 का प्रयोग मशीन शॉप में प्रयोग होती है | प्रिसिजन एंगल प्लेट का प्रयोग इंस्पेक्शन वर्क में किया जाता है |

एंगल प्लेट का आकार (Size of Angle Plate) :-

एंगल प्लेट विभिन्न  आकारों में पाई जाती है |आकार (Size) को नंबर में इंगित किया जाता है | यह 1 से 10 नंबर तक होते है जिनमें  1 से 6 नंबर तक ग्रेड 1 तथा 7 से 10 नंबर तक ग्रेड 2 के लिए होते है | उदाहरण के द्वारा समझिये साइज़ 1 में लम्बाई 125 mm ,चौड़ाई 75 mm और ऊचाई 100 mm होती है |

एंगल प्लेट  के प्रकार (Types of Angle Plate):-

  1. प्लेन सॉलिड एंगल प्लेट 
  2. स्लॉटेड एंगल प्लेट  
  3. स्विवेल एंगल प्लेट  
  4. बॉक्स एंगल प्लेट  

 

प्लेन सॉलिड एंगल प्लेट(Plain Solid Angle Plate) :-

 यह आकार में छोटी होती है जो कि प्रायः मार्किंग करते समय जॉब को आश्रय देने के लिए प्रयोग में लायी जाती है 

Plain Solid Angle Plate

 

 

स्लॉटेड एंगल प्लेट (Slotted Angle Plate ) :-

यह आकार में  बड़ी होती है जिसकी दोनों सतहों पर स्लॉट बने होते है जिसमें जॉब को नट एवं बोल्ट की सहायता से क्लैंप किया जा सकता है |

 

 
 

स्विवेल एंगल प्लेट  ( Swivel Angle Plate ) :-

यह एंगल प्लेट एडजस्टेबल होती है ,जिसके दोनों  प्लेन सरफेसों को किसी भी एंगल में सेट किया जा सकता है | एंगल को सेट करने के लिए इस पर ग्रेजुएशन बनी होती है | जॉब को किसी भी पोजीशन में सेट करने के लिए इसके साथ में नट बोल्ट भी लगा होता है |
 

Swivel Angle Plate

बॉक्स एंगल प्लेट (Box Angle Plate) :-

यह एंगल प्लेट बॉक्स की आकृति में बनी होती है | इसके सभी फेस एक दुसरे के समकोण में बने होते है | जॉब को  एंगल प्लेट में बांधकर किसी भी दिशा में घुमाकर मार्किंग या संक्रियाए की जा सकती है |  
Box Angle Plate
 
 
हमें उम्मीद है कि आप एंगल प्लेट(Angle plate) से पूर्ण रूप से परिचित हो गये होंगे 

 

 
इसे भी जाने :-

Leave a Comment