Teaching Aids in hindi | शिक्षण सामग्री

Teaching Aids in hindi | शिक्षण सामग्री 

आधुनिक शिक्षण तकनीकी में शिक्षण सामग्री (Teaching Aids in hindi) का महत्वपूर्ण स्थान है | शिक्षण सामग्री के प्रयोग से अध्यापन कार्य (Teaching work) रोचक हो जाता है | इसके साथ-साथ विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को तथ्यों का ज्ञान सरलता पूर्वक प्राप्त हो जाता है | शिक्षण सामग्री के बिना शिक्षण कार्य को करना बहुत कठिन हो सकता है परंतु यदि शिक्षण सामग्री का प्रयोग करके शिक्षण कार्य किया जाए तो शिक्षण कार्य प्रभावी होता है |

शिक्षण सामग्री (Teaching Aids)

वह सामग्री जो शिक्षण क्रिया में सहायक होती है, उसे ‘शिक्षण सामग्री’ कहते हैं | 

या

वह सामग्री सहायक जिसका प्रयोग शिक्षण क्रियाओं को प्रभावी बनाने के लिए किया जाता है ‘शिक्षण सहायक सामग्री’ कहलाती है |

 शिक्षण सहायक सामग्री के प्रकार (Types of teaching aids)

 शिक्षण सहायक सामग्री निम्न तीन प्रकार की होती है |

  1. श्रव्य सामग्री (Audio Aids) 
  2. दृश्य सामग्री (Visual Aids) 
  3. श्रव्य दृश्य सामग्री (Audio-Visual Aids) 

Teaching Aids in hindi

श्रव्य सामग्री (Audio Aids)

वह सहायक सामग्री जिसका प्रयोग शिक्षण प्रणाली में सुनकर किया जाता है श्रव्य सामग्री कहलाती है या वह निर्देशात्मक सामग्री जो आसानी से एवं सरलतापूर्वक  सुनी जा सके तथा समझी जा सके श्रव्य सामग्री कहलाती है |  इसके अंतर्गत निम्न सामग्रियां आती हैं  | जैसे: 
  • Radio
  • Tape recorder
  • Gramophone  etc.

दृश्य सामग्री (Visual Aids) 

वह निर्देशात्मक सामग्री या साधन जिसे देखा जा सकता है किंतु सुना नहीं जा सकता दृश्य सामग्री कहलाती है यह दो प्रकार की होती है
  1.  प्रक्षेपित दृश्य सहायक सामग्री  
  2. अप्रक्षेपित दृश्य सहायक सामग्री
प्रक्षेपित दृश्य सहायक सामग्री
वह दृश्य सहायक सामग्री जिसको प्रक्षेपण द्वारा दिखाया जा सकता है उसे प्रक्षेपित दृश्य सहायक सामग्री कहते हैं | जैसे:
  • Overhead projector
  • Slide projector
  • LCD projector etc 
 अप्रक्षेपित दृश्य सहायक सामग्री
 वह दृश्य सहायक सामग्री जिसका प्रक्षेपण नहीं दिखाया जा सकता है , उसे अप्रक्षेपित दृश्य सहायक सामग्री कहा जाता है | यह दो प्रकार के होते हैं |
  1.  द्विविमीय सामग्री (Two Dimensional Aids)
  2. त्रिविमीय सामग्री (Three Dimensional Aids)
द्विविमीय सामग्री (Two Dimensional Aids)
 वह सहायक सामग्री जिसमें केवल लंबाई और चौड़ाई होती है द्विविमीय सामग्री कहलाती है जैसे चार्ट चाक बोर्ड रोल चार्ट फोटोग्राफ डिस्प्ले बोर्ड बुक्स एंड मैगजीन इंस्ट्रक्शनल सीट इत्यादि
त्रिविमीय सामग्री (Three Dimensional Aids)
त्रिविमीय  सामग्री वह सहायक सामग्री जिसमें लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई तीनों सीमाएं होती हैं उसे त्रिविमीयसामग्री कहते हैं | जैसे:
  • Simple model
  • Working model
  • Reduced model
  • Enlarged model 
  • Cross section model 
  • Transparent model etc.

श्रव्य दृश्य सामग्री (Audio-Visual Aids) 

 वह निर्देशात्मक सामग्री या साधन जिसे आसानी से अच्छी तरीके से देखा एवं सुना जा सके उसे श्रव्य-दृश्य सामग्री कहते हैं | जैसे: 

  • Television
  • Computer
  • Smartphone etc.

 Also read

सूक्ष्म शिक्षण क्या हैं ?

Leave a Comment