सरफेस प्लेट (Surface Plate) क्या है ?

मित्रों आज हम लोग जानेंगे कि सरफेस प्लेट (Surface Plate) क्या होता है? इसकी वर्कशॉप में क्या उपयोगिता होती है ?

सरफेस प्लेट (Surface Plate)

सरफेस प्लेट (Surface Plate) का अधिकतर प्रयोग वर्कशॉप में  जॉब की मार्किंग करने  तथा जॉब की  सरफेस को चेक करने के लिए किया जाता है | सरफेस प्लेट (Surface Plate) प्राय: आयताकार या वर्गाकार आकृति में बनी होती है |

Surface Plate

 

भारतीय मानक   B . I. S. ( Bureau of Indian Standards) के अनुसार सरफेस प्लेट प्राय: 50×50 cm  और मोटाई 2.5 से 5 cm , 100 ×100 cm और मोटाई 5.0 से 7.5 cm वाली सरफेस प्लेटे प्रयोग में लायी जाती है | जॉब के आकार के अनुसार बड़ी आकार की प्लेटे भी प्रयोग में लायी जाती है |

सरफेस प्लेट का पदार्थ (Materials of surface plate ):-

सरफेस प्लेट क्लोज्ड ग्रेन कास्ट आयरन , ग्रेनाइट  तथा ग्लास इत्यादि की बनी होती है |

ग्लास से बनी सरफेस प्लेट को हल्के कार्यो के लिए उपयोगी होती है और  कास्ट आयरन तथा ग्रेनाइट से बनी सरफेस प्लेट भारी कार्यो के लिए उपयोगी होते है | ग्रेनाइट से बनी सरफेस प्लेट , ग्रेनाइट पत्थर से बनी होती है | यह ऊष्मा एवं विद्युत् की कुचालक होती है |

 

सरफेस प्लेट के प्रकार (Types of Surface Plate) :-

  1. वर्कशॉप सरफेस प्लेट
  2. इंस्पेक्शन सरफेस प्लेट
  3. मास्टर सरफेस प्लेट

वर्कशॉप सरफेस प्लेट का उपयोग साधारण कार्यो में होता है | इस सरफेस प्लेट की शुद्धता 0.025 mm (25 माइक्रोन) होती है |

इंस्पेक्शन सरफेस प्लेट का उपयोग वर्कशॉप सरफेस प्लेट को चेक करने के लिए किया जाता है | इस सरफेस प्लेट की शुद्धता 0.0025 mm तक होती है |

मास्टर सरफेस प्लेट की शुद्धता इंस्पेक्शन सरफेस प्लेट की अपेक्षा अधिक होती है | इसका प्रयोग इंस्पेक्शन सरफेस प्लेट की शुद्धता की जाँच करने के लिए किया जाता है | इस सरफेस प्लेट की शुद्धता 0.00025 mm तक होती है |

सरफेस प्लेट का ग्रेड (Grade of Surface Plate):- 

सरफेस प्लेट(Surface Plate) प्राय:  ग्रेड 1, 2 और 3 में पाई जाती है | ग्रेड 1 वाली सरफेस प्लेट  का प्रयोग अपेक्षाकृत अधिक होता है |

हमें उम्मीद है कि आप सरफेस प्लेट(Surface Plate) से पूर्ण रूप से परिचित हो गये होंगे |

 

Leave a Comment