सरफेस गेज़ (Surface Gauge) क्या है ?

मित्रों आज हम सभी जानेंगे कि सरफेस गेज़(Surface Gauge) क्या होता है ? इसकी वर्कशॉप में क्या उपयोगिता होती है ?

सरफेस गेज़  (Surface Gauge)

सरफेस गेज़(Surface Gauge) एक प्रकार का मार्किंग टूल होता है जिसका प्रयोग वर्कशॉप में जॉब पर मार्किंग करने के लिए किया जाता है | वर्कशॉप में विभिन्न प्रकार के जॉब बनाये जाते है | जॉब को बनाने से पहले, जॉब पर मार्किंग करना आवश्यक होता है | मार्किंग चिह्न  के अनुसार ही जॉब्स के ऊपर सभी मशीनिंग ऑपरेशन्स किये जाते है | यह सभी कार्य एक योजना का हिस्सा होता है | जॉब पर मार्किंग करने के लिए विभिन्न प्रकार के टूल्स प्रयोग किया जाता है जिनमें से सरफेस गेज़ महत्वपूर्ण होता है |  सरफेस गेज़ में दो सिरों वाला स्क्राइबर(Scriber) लगा होता है | स्क्राइबर का एक सिरा सीधा तथा दूसरा सिरा 90° के कोण पर मुड़ा होता है |

सरफेस गेज़ को मार्किंग ब्लॉक(Marking Block)  और स्क्राइबिंग ब्लॉक(Scribing Block) भी कहा जाता है | 

सरफेस गेज़ के प्रकार (Types of Surface Gauge)

सरफेस गेज़  दो प्रकार का होते है |

  1. फिक्स्ड सरफेस गेज़ 
  2. यूनिवर्सल सरफेस गेज़ 

फिक्स्ड सरफेस गेज़ (Fixed Surface Gauge)

इस  प्रकार के सरफेस गेज़  में  एक चौरस या गोलाकार आकार का आधार(Base) होता है जिसके साथ में एक स्पिंडल(Spindle) स्थाई रूप से जुड़ा होता है | स्पिंडल में एक स्लाइडिंग स्नग(Snug) लगा होता है जिसमें स्क्राइबर(Scriber) फिट होता है | स्लाइडिंग स्नग की सहायता से स्क्राइबर को आवश्यकतानुसार ऊपर नीचे करके व्यवस्थित किया जाता है |

सरफेस गेज़ (Surface Gauge) क्या है ?

यूनिवर्सल सरफेस गेज़ (Universal Surface Gauge)

यूनिवर्सल सरफेस गेज़  में स्पिंडल सरफेस गेज़ के आधार से प्रत्यक्ष रूप से नहीं जुड़ा होता है बल्कि यह एक रॉकर आर्म(Rocker Arm) से जुड़ा रहता है ,जिसका संबंध सरफेस गेज़  के आधार से होता है इस प्रकार के सरफेस गेज़  को आसानी से समायोजित किया जा सकता है और फाइन एडजस्टिंग स्क्रू की सहायता से 0.5 या 1 mm तक की छोटी से छोटी मापों को आसानी से सेट किया जा सकता है |

सरफेस गेज़ (Surface Gauge) क्या है ?

यूनिवर्सल सरफेस गेज़,  फिक्स्ड सरफेस गेज़  की अपेक्षा अधिक शुद्धता से जॉब की मार्किंग करता है  इसलिए यह वर्कशॉप में अधिक उपयोगी होता है |

सरफेस गेज़  की उपयोग (Uses of Surface Gauge)

सरफेस गेज़ (Surface Gauge) क्या है ?
  1. सरफेस गेज़  का प्रयोग लेथ मशीन पर फोर जॉ चक में जॉब को सेंटर में बांधते समय किया जाता है |
  2. इसका प्रयोग सामानांतर एवं सीधी लाइनों को खींचने के लिए किया जाता है |
  3. जॉब की सामानांतर लाइनों की जाँच करने में भी सरफेस गेज़  का प्रयोग होता है |

Leave a Comment