मित्रों आज हम सभी स्लिप गेज (SLIP GAUGE) के बारे में जानेंगे | स्लिप गेज का उपयोग (slip gauge uses) कहाँ होता हैं ?अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टूल एंड डाई मेकिंग या ITI Fitter ट्रेड से जुड़े हैं, तो आपने स्लिप गेज का नाम जरूर सुना होगा। मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में जब बात 0.001 mm जितनी सूक्ष्म शुद्धता (Accuracy) की आती है, तो वहाँ स्लिप गेज सबसे भरोसेमंद टूल साबित होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्लिप गेज क्या है, इसके कितने ग्रेड होते हैं, और दो स्लिप गेजों को आपस में कैसे चिपकाया जाता है? यदि नहीं, तो यह ब्लॉग आपके लिए है। आज हम स्लिप गेज के बारे में शुरू से लेकर अंत तक पूरी जानकारी आसान हिंदी में (What is Slip Gauge in Hindi) समझेंगे।
स्लिप गेज (SLIP GAUGE)
स्लिप गेज (Slip Gauge) का उपयोग अभियांत्रिकी क्षेत्र (Engineering Field) में किसी भी मापन यंत्र की यथार्थता (Accuracy) की जांच करने के लिए किया जाता हैं | कारखानों या वर्कशॉप में जहां पर मशीन टूल्स के पार्ट्स बनाये जाते हैं वहाँ पर पार्ट्स के माप का एक स्तर या मानक रखा जाता हैं | वर्कपीस या पार्ट्स की लिमिट पर उसकी शुद्धता निर्भर करती हैं ,जैसे टूल रूम में बनाए जाने पार्ट्स की शुद्धता 1/1000 mm तक तथा फाउन्ड्री में बनाए गए पार्ट्स की शुद्धता 1/64 इंच के लगभग होती हैं |
स्लिप गेज जिसे गेज ब्लॉक (Gauge Block) या जॉनसन गेज (Johnson Gauge) भी कहा जाता है, उच्च परिशुद्धता (High Precision) वाले आयताकार आकार के छोटे-छोटे ब्लॉक होते हैं। ये ब्लॉक एक विशेष प्रकार के टूल स्टील या टंगस्टन कार्बाइड जैसे कठोर और घिसाव-रोधी मटेरियल से बने होते हैं। इनकी ऊपरी और निचली सतह को बहुत ही सटीकता के साथ लैपिंग (Lapping) और ग्राइंडिंग करके फिनिश किया जाता है। स्लिप गेज का मुख्य कार्य किसी कंपोनेंट की सटीक लंबाई मापना या दूसरे सूक्ष्म मापी यंत्रों जैसे माइक्रोमीटर (Micrometer) और वर्नियर कैलिपर (Vernier Caliper) की शुद्धता की जांच (Calibration) करना होता है।
स्लिप गेज का उपयोग (Uses of Slip Gauge)
औद्योगिक कार्यशालाओं और प्रयोगशालाओं में स्लिप गेज का उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है:
- सूक्ष्म मापी यंत्रों की जांच (Calibration) में: वर्नियर कैलिपर, माइक्रोमीटर, डायल टेस्ट इंडिकेटर और अन्य प्रेसिजन टूल्स की शुद्धता की समय-समय पर जांच (Error Check) करने के लिए इसे एक मास्टर गेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
- साइन बार के साथ कोण मापने में: जब किसी जॉब का सटीक कोण (Angle) मापना हो, तो साइन बार (Sine Bar) के नीचे आवश्यक ऊंचाई (Height) सेट करने के लिए स्लिप गेजों को आपस में जोड़कर लगाया जाता है।
- कंपैरेटर के लिए मास्टर साइज सेट करने में: तुलनात्मक मापन (Comparative Measurement) के लिए कंपैरेटर यंत्रों को एक निश्चित मानक साइज पर सेट करने के लिए इसका प्रयोग होता है।
- गैप और स्लॉट की चौड़ाई जांचने में: किसी मशीन पार्ट के अंदरूनी खांचे (Slots), गैप या दो सतहों के बीच की सटीक दूरी या चौड़ाई को बिल्कुल सही मापने के लिए।
- टूल रूम और निरीक्षण (Inspection) में: वर्कशॉप के टूल रूम में उच्च सटीकता वाले जिग्स, फिक्सचर्स और डाइज (Dies) बनाते समय अंतिम निरीक्षण (Final Inspection) के लिए।
मापन यंत्र की जांच (Inspection) या कैलीब्रेशन(Calibration) करना :-
slip gauge use
स्लिप गेज या गेज ब्लॉक(gauge block) की सहायता से वर्नियर कैलिपर तथा माइक्रोमीटर इत्यादि की शुद्धता की जांच की जाती हैं इसके लिए स्लिप गेज को किसी भी साइज़ में सेट करके मापन यंत्र (वर्नियर कैलिपर , माइक्रोमीटर इत्यादि) के जबड़ों में सेट करके माप लिया जाता हैं | यदि मापन यंत्र की रीडिंग सेट किए गए स्लिप गेज की साइज़ के बराबर हो जाता हैं तो यह मापन यंत्र की शुद्धता को प्रदर्शित करता हैं |
स्लिप गेज की प्रमुख विशेषताएं
- आकार: यह आमतौर पर 30×10 mm के क्रॉस सेक्शन वाले आयताकार ब्लॉक के रूप में होते हैं।
- अल्पतमांक (Least Count): एक मानक मीट्रिक स्लिप गेज की लिस्ट काउंट 0.001 mm तक होती है।
- कठोरता (Hardness): इसके स्टील ब्लॉक्स की हार्डनेस लगभग 63 HRC होती है, ताकि ये बार-बार इस्तेमाल से घिसें नहीं।
- मानक तापमान: इसे हमेशा 20°C के मानक तापमान पर स्टोर और इस्तेमाल किया जाता है ताकि थर्मल एक्सपेंशन (तापमान के कारण फैलाव) न हो।
रिंगिंग एक्शन (Wringing Action)
wringing of slip gauge
दो स्लिप गेजों को आपस में एक साथ जोड़ने की क्रिया को रिंगिंग एक्शन कहा जाता हैं | सर्वप्रथम स्लिप गेजों को टिशू पेपर(Tissue paper) या चैमोएस लेदर(Charmois Leather) से अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए | स्लिप गेज को साफ करने के पश्चात एक स्लिप गेज की गेजिंग सतह को दूसरे स्लिप गेज गेजिंग सतह के क्रॉस में रखा जाता हैं।
स्लिप गेज के ऊपर वाले ब्लॉक को हल्के दबाव के साथ घुमाकर दोनों ब्लॉक को एक सीध में कर लिया जाता हैं | जिससे दोनों गेज स्लिप या ब्लॉक आपस में चिपक जाते हैं और उनके मध्य कोई अवकाश (Clearance) नहीं होता हैं | इस प्रकार मापन यंत्र की यथार्थता की जांच की जा सकती हैं |
प्रोटेक्टर स्लिप (Protector Slip)
स्लिप गेज की मापने वाली सतह को सुरक्षित रखने के लिए प्रोटेक्टर स्लिप (Protector Slip) का उपयोग किया जाता हैं | प्रोटेक्टर स्लिप टँगस्टन कार्बाइट या उच्च प्रतिरोधक स्टील के बनाए जाते हैं | यह स्लिप गेज की मापने वाली सतह को खराब होने से बचाते हैं |
विशेष आयाम के लिए स्लिप गेज बनाने की प्रक्रिया क्या है ? (What is the procedure to built up the slip gauge for particular dimension?)
उदाहरण : स्लिप गेज की सहायता से 44.8725 mm की साइज़ को सेट करना |
इस साइज़ को सेट करने के लिए स्लिप गेज के अलग-अलग 5 पीसों का चयन किया गया हैं | जिसे नीचे चित्र में दिखाया गया हैं |
स्लिप गेज के प्रकार (Types of Slip Gauge)
आकृति के अनुसार स्लिप गेजों के प्रकार (Types of slip gauges According Shape wise)
- वर्गाकार स्लिप गेज (Square slip gauge)
- आयताकार स्लिप गेज ( Rectangle slip gauge)
- कोणीय स्लिप गेज (Angle slip gauge)
BIS के अनुसार, स्लिप गेजों के शुद्धता के अनुसार प्रकार (As per BIS, Accuracy wise types of Slip gauges)
- ग्रेड 00 – लैबोरेट्री और कैलिब्रेशन रूम में दूसरे ग्रेड के स्लिप गेजों की जांच में उपयोगी (सबसे शुद्ध) (रेफरेन्स ग्रेड)
- ग्रेड 0 – क्वालिटी कंट्रोल विभाग में मास्टर गेज के रूप में कैलीब्रेशन के कार्य मे उपयोगी (कैलीब्रेशनग्रेड)
- ग्रेड I – टूल रूम के सभी कार्यों के लिए उपयोगी (इन्स्पेक्शन ग्रेड)
- ग्रेड II – वर्कशॉप के सभी कार्यों के लिए उपयोगी (वर्कशॉप ग्रेड)
स्लिप गेजों के विभिन्न सेट (Various sets of slip gauges)
- 112 पीसों का सेट
- 103 पीसों का सेट
- 46 पीसों का सेट
112 पीसों का सेट
| रेंज (mm) | पद (mm) | पीसों का संख्या |
| Special piece | 1.0005 | 1 |
| 1st series 1.001 to 1.009 | 0.001 | 9 |
| 2nd series 1.01 to 1.49 | 0.01 | 49 |
| 3rd series 0.5 to 24.5 | 0.5 | 49 |
| 4th series 25.0 to 100.0 | 25.0 | 4 |
| कुल पीस | – | 112 |
slip gauge set
103 पीसों का सेट
| रेंज (mm) | पद (mm) | पीसों का संख्या |
| 1st series 1.005 | – | 1 |
| 2nd series 1.01 to 1.49 | 0.01 | 49 |
| 3rd series 0.5 to 24.5 | 0.5 | 49 |
| 4th series 25 to 100 | 25.0 | 4 |
| कुल पीस | – | 104 |
slip gauge set
46 पीसों का सेट
| रेंज (mm) | पद (mm) | पीसों का संख्या |
| 1st series 1.001 to 1.009 | 0.001 | 9 |
| 2nd series 1.01 to 1.09 | 0.01 | 9 |
| 3rd series 1.10 to 1.90 | 0.10 | 9 |
| 4th series 1.00 to 9.00 | 1.00 | 9 |
| 5th series 10.00 to 100.00 | 10.00 | 10 |
| कुल पीस | – | 46 |
मानक के अनुरूप स्लिप गेजों का चयन किया जाता हैं |
स्लिप गेज की सहायता से बाहरी और आंतरिक आकार मापना (Measuring external and internal sizes by slip gauge)
बाह्य माप के लिए स्लिप गेज की सेटिंग
आंतरिक माप के लिए स्लिप गेज की सेटिंग
स्लिप गेज से संबंधित सुरक्षा सावधानियाँ (Safety Precautions Related to Slip Gauge)
- स्लिप गेज के उपयोग के बाद सदैव कार्बन टेट्रा क्लोराइड से साफ रखना चाहिए |
- स्लिप गेज के उपयोग नहीं होने की स्थिति में गेज की बाहरी सतह पर पेट्रोलियम जेली लगाए |
- स्लिप गेज को अन्य मापन यंत्र से सदैव अलग रखें |
स्लिप गेज से जुड़े उन महत्वपूर्ण प्रश्नोंत्तर (FAQ)
यहाँ स्लिप गेज (Slip Gauge) से जुड़े उन महत्वपूर्ण प्रश्नों और उत्तरों (FAQ) की सूची दी गई है, जो अक्सर परीक्षाओं (जैसे ITI Fitter) और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं:
1. स्लिप गेज का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर: स्लिप गेज को गेज ब्लॉक (Gauge Block) या इसके आविष्कारक सी. ई. जॉनसन के नाम पर जॉनसन गेज (Johnson Gauge) भी कहा जाता है।
2. स्लिप गेज किस मटेरियल (सामग्री) के बने होते हैं?
उत्तर: ये आमतौर पर उच्च गुणवत्ता वाले टूल स्टील, क्रोमियम स्टील या अत्यधिक टिकाऊ टंगस्टन कार्बाइड के बनाए जाते हैं ताकि इन पर घिसाव और जंग का असर न हो।
3. रीगिंग विधि क्या होती है?
उत्तर: दो स्लिप गेजों की फिनिश सतहों को आपस में हल्का दबाकर और घुमाकर (Twist करके) बिना किसी गोंद या चुंबक के आपस में चिपकाने की कला को रीगिंग या रिंगिंग एक्शन (Wringing Process)कहते हैं। यह वैक्यूम और मॉलिक्यूलर आकर्षण के कारण होता है।
4. स्लिप गेज की शुद्धता कितनी होती है?
उत्तर: एक मानक मीट्रिक स्लिप गेज 0.001 मिमी (mm) या 1 माइक्रोन तक की बेहद सूक्ष्म और सटीक शुद्धता में माप दे सकता है।
5. स्लिप गेज के ग्रेड कौन-कौन से होते हैं और इनका उपयोग कहाँ होता है?
उत्तर: स्लिप गेज मुख्य रूप से 4 ग्रेड में आते हैं:
- ग्रेड 00: लैबोरेट्री और कैलिब्रेशन रूम में (सबसे शुद्ध)।
- ग्रेड 0: क्वालिटी कंट्रोल विभाग में मास्टर गेज के रूप में।
- ग्रेड I: टूल रूम में साइन बार सेट करने और इंस्पेक्शन के लिए।
- ग्रेड II: वर्कशॉप में मशीनिस्टों द्वारा आम काम के लिए।
6. स्लिप गेज को इस्तेमाल के बाद कैसे सुरक्षित रखा जाता है?
उत्तर: उपयोग के बाद इन्हें कार्बन टेट्राक्लोराइड (CCl4) या क्लीनर से साफ किया जाता है, फिर जंग से बचाने के लिए इन पर पेट्रोलियम जेली (वैसलीन) या लिक्विड पैराफिन की हल्की परत लगाकर लकड़ी के बॉक्स में रखा जाता है।
7. प्रोटेक्टर स्लिप्स (Protector Slips) क्या हैं?
उत्तर: मुख्य स्लिप गेज ब्लॉक को घिसने से बचाने के लिए सेट के साथ आने वाले 1 मिमी या 2 मिमी के विशेष टंगस्टन कार्बाइड ब्लॉक्स को प्रोटेक्टर स्लिप्स कहते हैं। इन्हें हमेशा जोड़ (Wringing) के दोनों बाहरी सिरों पर लगाया जाता है।
Also read