रेती (Reti) फाइल टूल (File tool) से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य जो आगामी तकनीकी प्रतियोगिताओं के लिए उपयोगी हैं ।
रेती(Reti) या फाइल टूल महत्वपूर्ण नोट्स
- नई रेती (Reti) या फाइल को पहले मुलायम धातु पर प्रयोग करना चाहिए, जैसे एलुमिनियम, कॉपर इत्यादि |
- फ्लैट फाइल के फेसबुक पर सिंगल डबल कट दांते कटे होते हैं और किनारों पर केवल सिंगल कट दांते कटे होते हैं
- फाइल प्रायः टूल स्टील या हाई कार्बन स्टील से बनाई जाती है |
- फाइल(Reti) का साइज उसकी हील से पॉइंट तक के बीच की दूरी से लिया जाता है |
- फाइल(Reti) पर लकड़ी के हैंडल को खराब होने से बचाने के लिए उस पर एक फेरूल लगा दिया जाता है |
- फाइल को उसकी लंबाई, कट, ग्रेड और आकार के अनुसार दर्शाया जाता है | जैसे फ्लैट फाइल स्मूथ 250 mm सिंगल कट |
- फाइल(Reti) का फॉरवर्ड स्ट्रोक ही कटिंग का स्ट्रोक होता है |
- फाइल की ओवर कट दांते 60° और अप कट दांते 75° से 80° के कोण पर कटे होते हैं |
- फाइलिंग करते समय प्रेशर केवल फॉरवर्ड स्ट्रोक में लगाना चाहिए और रिटर्न स्ट्रोक में फाइल को उठाना नहीं चाहिए केवल दबाव हटा देना चाहिए |
- फाइल के स्ट्रोक की प्रति मिनट संख्या औसतन 40 से 60 होनी चाहिए |
- फाइल की हार्डनेस प्रायः 60-64 HRC होती है |
- फाइल के दो संलग्न दांतो के बीच की दूरी को पिच कहा जाता है |
- यदि फाइल पर धातु का पिच अधिक होने पर ,फाइल से अधिक धातु काटी जा सकती है इसी प्रकार यदि फाइल पर दांतों का पिच कम होगा तो दांतों की गहराई भी कम होगी जिससे स्मूथ फिनिशिंग की जा सकती है |
- रफ और बास्टर्ड फाइलों के द्वारा रफ फाइलिंग में प्रति स्ट्रोक 0.05 mm से 0.1 mm तक धातु की फाइलिंग की जा सकती है |
- फाइलिंग की परिशुद्धता 0.1mm से0.02 mm तक होती है |
- सेकंड कट और स्मूथ फाइलों के द्वारा फाइलिंग में प्रति स्ट्रोक 0.02 mm से 0.06 mm तक धातु की फाइलिंग की जा सकती है |
- हैंड फाइल या सेफ एज फाइल का प्रयोग संलग्न भुजा के बचाव के लिए किया जाता है |
- यदि फाइल की जाने वाली सतह पर तेल लगा हो तो फाइल का प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योकिं फाइल के दांत सतह पर फिसलने लगी |
- एल्यूमीनियम धातु को स्मूथ फिनिश करने के लिए सिंगल कट फाइल का प्रयोग करना चाहिए |
- फाइलिंग करते समय रिटर्न स्ट्रोक में दबाव को हटा लेना चाहिए जिससे घर्षण को कम किया जा सके तथा फाइल के दांतो को घिसने से बचाया जा सके |
- वार्डिंग फ़ाइल का आकार में फ्लैट फाइल की तरह होती है परंतु इसकी थिकनेस अपेक्षाकृत कम होती है |
- बेंच वाइस में जॉब को कोहनी (Elbow) के लेवल के बराबर बांधना एक अच्छी स्थिति होती है |
- फाइल के अक्ष के साथ दांतों को एक एंगल या कर्व में बनाया जाता है जिससे फाइलिंग करते समय जॉब से चिप्स को बाहर आसानी से निकाला जा सके |
- फाइल की हुई सतह को एमरी पेपर का प्रयोग करके फिनिश किया जा सकता है | एमरी पेपर को लकड़ी के ब्लॉक पर लगाकर प्रयोग में लाया जा सकता है |
- पावर फाइलिंग के लिए एक फ्लैक्सिबल शाफ्ट फाइलिंग मशीन और स्टेशनरी फाइलिंग मशीन का प्रयोग किया जाता है |
- फाइल की टैंग को मुलायम रखने से उस पर हैंडल को आसानी से फिट किया जा सकता है और वह झटको को आसानी से सहन कर लेती है |
- नई फाइलों को पहले कास्टिंग और फोर्जिंग पर प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि उनकी बाहरी सतह हार्ड होती है |
- मिलिंग और ग्राइंडिंग द्वारा बनाए गए दांतों पर प्रायः धनात्मक रेक (2° से 10° तक) रखा जाता है |
- चीजल द्वारा बनाए गए दांतों पर प्रायः ऋणात्मक रेक (-12° से -15° तक) रखा जाता है |
रेती से संबंधित प्रश्न
रेती(Reti) से संबंधित प्रश्नोत्तर निम्नलिखित हैं ।
प्रश्न: किसी जॉब की 90° डिग्री वाली भुजा को सलग्न बचाने के लिए__________का प्रयोग किया जाता हैं।
उत्तर: सेफ ऐज फाइल
प्रश्न: हैंड फाइल का प्रयोग कार्यखण्ड को __________ बनाने में किया जाता है।
उत्तर: वर्गाकार व आयताकार
प्रश्न: सेफ फाइल के किनारे(Edge) पर _______नहीं होते हैं।
उत्तर: दांते
प्रश्न: स्क्वायर फाइल के चारों तरफ ________दाँते बने हाते है।
उत्तर: डबल कट
प्रश्न: स्क्वायर फाइल का कार्यखण्ड में __________ बनाने में किया जाता है।
उत्तर: वर्गाकार या आयताकार स्लॉट
प्रश्न: हाफ राउंड फाइल का क्रॉस सेक्शन________में बना होता है।
उत्तर: अर्ध गोलाकार
प्रश्न: राउंड फाइल पर दाँते कांटे_____ होते हैं।
उत्तर: सिंगल कट
प्रश्न: ट्रायंगुलर फाइल के प्रत्येक भुजा का कोण होते है।
उत्तर: 60°
प्रश्न: नाइफ ऐज फाइल का प्रयोग_______में किया जाता है।
उत्तर: चाबी घाट बनाने
प्रश्न: नाइफ ऐज फाइल का बारिक किनारा ______टेपर में होता है।
उत्तर: 10 डिग्री
प्रश्न: सेकंड कट फाइल का वर्गीकरण_______ होता है।
उत्तर: ग्रेड में
प्रश्न: रेती का कौन सा भाग हार्ड व टेम्पर किया जाता है।
उत्तर: टैन्ग को छोड़कर
प्रश्न: फाइल में फंसे धातु के कणों को साफ किया जाता है।
उत्तर: फाइल कार्ड से
प्रश्न: V आकर के खांचे काटने के लिए _________प्रयोग फाइल का किया जाता है।
उत्तर: त्रिकोणी फाइल
प्रश्न: चाबी घाट बनाने के लिए _________ का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर: नाइफ ऐज फाइल
प्रश्न: जॉब की समतलता फिनिश करने के लिए __________ का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर: सुपर स्मूथ फाइल
प्रश्न: फाइल के फेस पर प्रथम कट को________ कहते है।
उत्तर: ओवरकट
प्रश्न: अपर कट फाइल में दाँते _________ पर हाते है।
उत्तर: 75 से 80 डिग्री
प्रश्न: ओवर कट फाइल में दॉते _____ डिग्री पर होते हैं।
उत्तर: 51%
प्रश्न: प्लास्टिक, रबड लकडी पर _________ सी फाइल प्रयोग की जाती है।
उत्तर: रास्प कट फाइल
प्रश्न: हैंड फाइल चौडाई में पूरी लंबाई तक होती है।
उत्तर: समान्तर
प्रश्न: फाइल में धातु के कण फस जाने को ________कहते हैं।
उत्तर: पिनिंग ऑफ फाइल
प्रश्न: फाइल की बॉडी मध्य में कुछ ऊपर उठी होती है इसे _________कहते हैं।
उत्तर: कनवैकिस्टी
प्रश्न: नीडल फाइलें अधिकतम ________ साइज में पाए जाते हैं।
उत्तर: 100 mm to 200 mm
प्रश्न: फाइलिंग ____________प्रकार से की जाती है।
उत्तर: स्ट्रेट फाइलिंग, क्रॉस फाइलिंग, ड्रॉ फाइलिंग सर्कुलर फाइलिंग
प्रश्न: फाइल _________ मैटेरियल के बनाई जाती है।
उत्तर: हाई कार्बन स्टील
प्रश्न: फाइल का साइज _________लिया जाता है।
उत्तर: प्वाइंट से हिल
प्रश्न: फाइल के लिए अलांउस_______ रखा जाता है।
उत्तर: 0.02 mm से 0.5 mm
प्रश्न: फाइल के मुख्य ________ भाग होते हैं।
उत्तर: 6 भाग (टंग, हील, शोल्डर, फेस, ऐज, प्वांइट)
प्रश्न: साधारण फाइल लंबाई में_________ पाई जाती है।
उत्तर: 150 mm से 450 mm
प्रश्न: फ्लैट फाइल का आग्र का भाग_______ टेपर में होता है।
उत्तर: 1/3 भाग
प्रश्न: फ्लैट फाइल का पीछे का भाग________ समान्तर में होता है।
उत्तर: 2/3 भाग
प्रश्न: हैन्ड फाइल को________भी कहते है।
उत्तर: सेफ ऐज फाइल
इसे भी जानें