CTI full form | CITS का full form

CTI full form | CITS full form

CITS और CTI Full Form क्या है?

CITS full form: – Craftsman Instructor Training Scheme यह DGT (Directorate General of Training) द्वारा संचालित 1 वर्ष का अनुदेशक प्रशिक्षण कोर्स या अवधि है, जो ITI में पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता हैं ।

CTI full form: Craftsman Training Institute जिसे बाद में ATI (Advance Training Institute) और अब NSTI (National Skill Training Institute) के नाम से जाता है। 

आसान भाषा में: NSTI वो स्थान है जहाँ CITS होता है, और CITS कोर्स है जो आप NSTI या ITOT में पूर्ण करते हैं।

यदि आपने ITI डिप्लोमा या B. Tech.  पास किया है और सरकारी ITI में instructor बनना चाहते हैं, तो CITS certification कोर्स करना चाहिए

यदि आप ITI के बाद सरकारी Instructor बनना चाहते हैं, तो CTI (CITS) आपके जीविका के लिए सबसे महत्वपूर्ण है | लेकिन अधिकतर विद्यार्थी CTI course क्या है? CITS क्या है? Eligibility क्या है? नहीं जान पाते हैंऔर सदैव भ्रमित रहते हैं :इस समस्या को दूर करने के लिए आपको जानकारी उपलब्ध कराई गयी हैं जो निम्नवत हैं :-

DGT के संस्थानों का विवरण

हम सभी पहले से जानते हैं कि CTI और CITS Full Form क्या है? और अब अन्य DGT के संस्थानों का विवरण के बारे में जानेंगे ।

संक्षिप्त रूपपूर्ण रूपहिंदी में अर्थ
CTICraftsman Training Instituteशिल्प प्रशिक्षण संस्थान
CITSCraftsman Instructor Training Schemeशिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना
NSTINational Skill Training Instituteराष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान
ITOTInstitute of Training of Trainersप्रशिक्षकों का प्रशिक्षण संस्थान
DGTDirectorate General of Trainingप्रशिक्षण महानिदेशालय
NIMINational Instructional Media Instituteराष्ट्रीय अनुदेशात्मक मीडिया संस्थान
AICETAll India Common Entrance Testअखिल भारतीय सामान्य प्रवेश परीक्षा

CTI वह संस्थान (Institute) है जहाँ प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जबकि CITS वह कोर्स/योजना (Scheme) है जो आपको ITIअनुदेशक बनने के लिए CTI संस्थान में पूर्ण करना पड़ता है। वर्ष 2026 में अधिकांश आधिकारिक दस्तावेज़ों में CTI के स्थान पर NSTI शब्द का प्रयोग हो रहा है। लेकिन परीक्षा और फॉर्म भरते समय अभी भी “CTI” सर्च किया जाता है इसलिए दोनों शब्दों को समझना ज़रूरी है।

नोट: कृपया ध्यान दें कि यदि आप Railway CTI (Centralized Training Institute for Railways) की जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो यह पेज ITI अथवा Vocational Training सूची के लिए है। Railway CTI एक अलग संस्थान है।

CITS और CTI क्या होता है?

CTI को अब NSTI के नाम से जाना जाता है यह सरकारी संस्थान है जहाँ CITS प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

CITS एक एक वर्ष की प्रशिक्षण योजना है जो DGT (Directorate General of Training) द्वारा संचालित होती है। इसमें ITI अनुदेशकों को यह सिखाया जाता है कि प्रशिक्षुओं को प्रभावी तरीके से कैसे प्रशिक्षण प्रदान करें, जिसमें व्यवसाय कौशल के साथ-साथ प्रशिक्षण सिद्धांत (Training Methodology) शामिल होते हैं ।  

यदि ITI करने के बाद आप ITI अनुदेशक या प्रशिक्षण अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपको CITS अवश्य करना चाहिए ।

भारत सरकार के अधीन DGT ने CITS कोर्स को अनिवार्य किया है कि सभी ITI अनुदेशकों को CITS प्रशिक्षित होना चाहिए। फिलहाल India में 95,000+ Instructor positions हैं, पर सिर्फ 15% ही CITS प्रशिक्षित हैं इसलिए इस क्षेत्र में अभी भी बहुत बड़ा अवसर उपलब्ध है।

CTS और CITS में अंतर क्या है?

बहुत से छात्रों को CTS और CITS कोर्स भ्रमित करते हैं, ये दोनों कोर्स बिल्कुल ही अलग हैं। CTS और CITS में अंतर निम्नलिखित है :

मानक पैरामीटरCTS विवरण CITS विवरण
क्या है?ITI का मुख्य कोर्सITI अनुदेशक बनने का कोर्स
पूर्ण रूपCraftsman Training SchemeCraftsman Instructor Training Scheme
प्रकारTraining Scheme (Course) या ITITraining Scheme (Course) (CTI)
कौन कर सकता है?10th/12th पास छात्र- ITI ट्रेड्स के लिएअनुदेशक बनने के इच्छुक ITI,डिप्लोमा या B.Tech  पास उम्मीदवार
अवधि1-2 years (Trade courses)1 year (Instructor training)
निष्कर्षNTC — Trade skilled workerInstructor Certificate
प्रवेशState-level ITI counsellingAICET Entrance Exam + Counselling
परीक्षाState ITI Entrance / Merit-basedAICET CBT (National Level)
करियर का परिणामSkilled Worker / TechnicianITI Instructor / Trainer (Govt. /Private)
वेतन₹18,000-35,000/month (Entry-level)₹35,000-55,000/month (Govt. Instructor)

और जानें

Leave a Comment

error: Content is protected !!