एनविल(Anvil) क्या है ? Anvil meaning in hindi

मित्रों आज हम सभी जानेंगे कि एनविल (Anvil) क्या है ? इसकी वर्कशॉप में क्या उपयोगिता (use of anvil in workshop)होती है ?

एनविल को हिन्दी (Anvil meaning in hindi) में  निहाई कहा जाता है |

एनविल (Anvil)

एनविल(Anvil) फोर्जिंग शॉप का एक महत्वपूर्ण उपकरण है | एनविल का प्रयोग वर्कशॉप में (use of anvil in workshop) जॉब को सतह प्रदान करने के साथ-साथ, जॉब पर विभिन्न प्रक्रियाएं करने के लिए किया जाता है | जैसे :- जॉब को मोड़ना, काटना, छेद करना तथा यह भिन्न भिन्न आकृतियाँ बनाने में उपयोगी होता है | एनविल की बॉडी प्रायः माइल्ड स्टील या रॉट आयरन की बनी होती है जिसके ऊपर टूल स्टील की प्लेट लगी होती है | एनविल प्लेट की  ऊपरी  सतह(Face ) को लगभग 20 से 25 mm तक की गहराई में  केस हार्ड किया जाता है, जिससे एनविल की मजबूती बनी रहे | एनविल को निहाई भी कहा जाता है |

एनविल(Anvil) क्या है

Use of anvil

एनविल की सतह पर टूल स्टील या हाई कार्बन स्टील की एक प्लेट को वेल्ड करके जोड़ा जाता है | यह प्लेट हार्ड एवं टेम्पर की होती है जिसके कारण यह हथौड़े की चोट को आसानी से सहन कर लेती है | एनविल को स्टैंड पर रखकर ही प्रयोग में लाते है | यह बाजार में 50 kg से 300 kg तक उपलब्ध होती है परन्तु 150 kg की एनविल अधिक प्रयोग में लायी जाती है |

एनविल के पार्ट्स (Parts of Anvil)

बॉडी (Body) :- यह एनविल का मुख्य भाग होता है, जिसके साथ में एनविल के अन्य भाग भी जुड़े होते है |

बीक (Beak) :- यह आकार में गाय के सींघ जैसा होता है | इसका प्रयोग जॉब को गोलाकार बनाने में होता है | जैसे:-  छल्ले के आकार की जॉब , जॉब को मोड़ना या गोलाई में बनाना इत्यादि |

एनविल(Anvil) क्या है ? Anvil meaning in hindi

टेल (Tail) :- यह एनविल की बीक से विपरीत सिरे पर होती है | इसका प्रयोग जॉब को समकोण पर मोड़ने के लिए किया जाता है |

फेस (Face) :- यह एनविल का ऊपरी भाग होता है जो समतल आकृति में होता है, फेस पर जॉब को रखकर हथौड़े से चोट लगा कर निश्चित आकार प्रदान किया जाता है |

कटिंग स्पेस या चिपिंग ब्लॉक(Cutting Space or Chipping Block) :- इस भाग में जॉब को रखकर काटा जाता है |

राउंड होल(Round hole) :- यह ड्रिफ्टिंग या पंचिंग आदि फोर्जिंग क्रिया में उपयोगी होती है |

स्क्वायर होल(Square hole) :- यह हार्डी या फुलर टूल्स की शंक को डालकर फोर्जिंग कार्य में लाया जाता है |

Leave a Comment