पेंचकस(Screw Driver) क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है ?

 मित्रों आज हम सभी पेंचकस के बारे में जानेंगे कि पेंचकस (Screw Driver) क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है और इसका क्या उपयोग होता है ?

पेंचकस (Screw Driver) :-

जिस उपकरण या औजार की सहायता से किसी मशीन या जॉब्स में लगे पेंच(Screw) को ढीला या कसने के लिए उपयोग किया जाता है, उसे  पेंचकस (Screw Driver) कहा जाता है |

Screw Driver
 

मित्रों आप सभी जानते होंगे कि वर्कशॉप में कार्य करते समय कारीगर को विभिन्न प्रकार के जॉब्स  बनाने पड़ते है, जिनमें से कई सारे जॉब्स ऐसे होते है जो कि पेंच के द्वारा फिट किये जाते है इसमें पेंचकस(Screw Driver) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है | उदाहरण :- लकड़ी के फर्नीचर , एलुमिनियम के जॉब्स आदि को बनाने  में कारीगर पेंचकस का प्रयोग करता है |

अब हम सभी पेंचकस के पार्ट्स के बारे में जानेंगे कि पेंचकस के किस भाग को क्या कहेंगे |

पेंचकस के पार्ट्स (Part of Screw Driver) :-

पेंचकस के निम्नलिखित मुख्य पार्ट्स होते है |
  1. हैंडल (Handle)
  2. शैंक(Shank) 
  3. ब्लेड (Blade)
    पेंचकस(Screw Driver) क्या है ? यह कितने प्रकार का होता है ?

पेंचकस का पदार्थ (Material of Screw Driver) :-

पेंचकस की शैंक प्राय: कार्बन स्टील  या एलाय स्टील की बनी होती है और बाद में शैंक(Shank) की ब्लेड(Blade) को हार्ड(Hard) एवं टेम्पर(Temper) किया जाता है | जिससे पेंचकस की मजबूती अधिक समय तक बनी रहे | ऑफसेट पेंचकस को छोड़कर प्राय: सभी पेंचकसों के हैंडल प्लास्टिक या लकड़ी के बनाये जाते है |

पेंचकस के प्रकार ( Types of Screw Driver) :-

  1. स्टैण्डर्ड स्क्रू ड्राईवर
  2. हैवी ड्यूटी स्क्रू ड्राईवर
  3. रैचेट स्क्रू ड्राईवर
  4. फिलिप्स स्क्रू ड्राईवर
  5. ऑफसेट स्क्रू ड्राईवर

Leave a Comment