गैस वैल्डिंग मशीन (Gas welding machine)
गैस वैल्डिंग मशीन (Gas welding machine) का प्रयोग दो या दो से अधिक धातुओं के टुकड़े को आपस में जोड़ने के लिए किया जाता हैं | गैस वैल्डिंग में ज्वलनशील गैस (हाइड्रोजन, एसीटिलीन, LPG इत्यादि) और ऑक्सीजन का मिश्रण प्रयोग किया जाता हैं | गैस वैल्डिंग प्रक्रिया में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों का व्यवस्थित क्रम को ही गैस वैल्डिंग मशीन (Gas welding machine) कहा जाता हैं |ऑक्सी-एसीटिलीन गैस वैल्डिंग (Oxyacetylene gas welding)
ऑक्सी-एसीटिलीन गैस वैल्डिंग (Oxyacetylene gas welding) अधिकतर उपयोग में लायी जाने वाली गैस वैल्डिंग विधि हैं | इस विधि में ज्वलनशील गैसों जैसे :- C2H2 और O2 का मिश्रण ब्लो पाइप में से प्रवाहित कर उसकी नोंक पर चिंगारी से लौ उत्पन्न की जाती हैं | इस लौ का तापमान (लगभग 3300 °C) बहुत अधिक हो जाता हैं, जिससे धातु को आसानी से पिघलाकर जोड़ा जा सकता हैं | गैसों के ऑक्सीकरण होने के कारण फ्लैम का तापमान अत्यधिक हो जाता हैं | एसीटिलीन गैस के साथ ऑक्सीजन मिलाने से लौ पिघली हुई धातु पर एक निष्क्रिय गैस आवरण बनाती हैं, जिसमें मुख्य रूप से जल और आक्साइड होता हैं | यह आवरण जोड़ी जाने वाली धातु को ढककर, उसे ऑक्सीकरण होने से बचाती हैं | इसी प्रक्रिया को ही ऑक्सी-एसीटिलीन गैस वैल्डिंग (Oxyacetylene gas welding) कहा जाता हैं | गैस वैल्डिंग प्रक्रिया में , वर्कपीस में जोड़ लगाने के किए फिलर रॉड का प्रयोग किया जाता हैं । ऑक्सीजन गैस सिलिंडर- सिलिंडर का रंग :- काला (Black)
- दाब(PRESSURE) :- 120-150 Kg/cm2
- सिलिंडर का रंग :- मैरून (Maroon)
- दाब(PRESSURE) :- 15-16 Kg/cm2
गैस वैल्डिंग मशीन के पार्ट्स ( Gas welding machine parts )

- ऑक्सीजन गैस सिलिन्डर (Oxygen gas cylinder)
- एसीटिलीन गैस सिलिन्डर (Acetylene gas cylinder)
- ऑक्सीजन प्रेशर रेग्युलेटर (Oxygen pressure regulator)
- एसीटिलीन प्रेशर रेग्युलेटर (Acetylene pressure regulator)
- रबर होज़ पाइप (Rubber hose pipes)
- ब्लोपाइप और नाज़ल (Blowpipe and nozzle)
- वैल्डिंग (Welding )
- वैल्डिंग टिप (Welding tip)
- टॉर्च या स्पार्क लाइटर (Torch or Spark Lighter)
- चश्मा (Goggles)
- नाज़ल टिप क्लीनर (Nozzle tip cleaner)
ऑक्सीजन गैस सिलिन्डर (Oxygen gas cylinder)

एसीटिलीन गैस सिलिन्डर (Acetylene gas cylinder)

ऑक्सीजन प्रेशर रेग्युलेटर (Oxygen pressure regulator)

एसीटिलीन प्रेशर रेग्युलेटर (Acetylene pressure regulator)

रबर होज़ पाइप (Rubber hose pipes)

ब्लो पाइप और नाज़ल (Blow pipe and nozzle)

टॉर्च या स्पार्क लाइटर (Torch or Spark Lighter)

गैस वैल्डिंग टिप (Gas Welding tip)

चश्मा (Goggles)

नाज़ल टिप क्लीनर (Nozzle tip cleaner)

गैस वैल्डिंग प्रक्रिया (Gas welding process)
एसीटिलीन गैस को बनाने के लिए कैल्शियम कार्बाइट(CaC2) को पानी(H2O) की आवश्यकता पड़ती हैं । कैल्शियम कार्बाइट(CaC2) और पानी(H2O)के साथ अभिक्रिया करके एसीटिलीन गैस बनाती हैं । यह एक अत्यंत ज्वलनशील गैस हैं जिसका ऊष्मीय मान अन्य ज्वलनशील गैसों से अधिक होता हैं ।CaC2 + 2H2O = Ca(OH)2 + C2H2
ऑक्सी-एसीटिलीन गैस वैल्डिंग प्रक्रिया में ऑक्सीजन गैस (O2) और एसीटिलीन गैस(C2H2) की अभिक्रिया होती हैं । इस दौरान अत्यधिक मात्रा में ऊष्मा(Aprox. 306.800 kcal /mol) उत्पन्न होती हैं ।C2H2+2.5O2 = 2CO2+H2O (vapour)+Aprox. 306.800 kcal /mol
गैस वैल्डिंग में ज्वाला (फ्लैम) के प्रकार (Type of flame in gas welding)
गैस वैल्डिंग में तीन प्रकार की ज्वाला (फ्लैम) प्रयोग में लायी जाती हैं | गैस की ज्वाला, वैल्डिंग की जाने वाली शीट या प्लेट के पदार्थ की प्रकृति और मोटाई इत्यादि पर निर्भर करता हैं |
क्रम सं. | ज्वाला का नाम (Name of flame) | ज्वाला का तापमान (Temperature of flame) |
1. | कार्बुराइजिंग ज्वाला (Carburizing flame) | लगभग 3100 °C |
2 . | उदासीन ज्वाला (Neutral flame) | लगभग 3200 °C |
3. | ऑक्सिडाइजिंग ज्वाला (Oxidizing flame) | लगभग 3300 °C |
क्रम सं. | प्लेट की मोटाई (mm) | नोज़ल का आकार | गैस की उपभोग (litre/Hrs.) |
1. | 0.8 | 1 | 29 |
2. | 1.2 | 2 | 57 |
3. | 1.6 | 3 | 86 |
4. | 2.4 | 5 | 140 |
5. | 3.0 | 7 | 200 |
6. | 4.0 | 10 | 280 |
7. | 5.0 | 13 | 370 |
8. | 6.0 | 18 | 520 |
9. | 8.0 | 25 | 710 |
10. | 10 | 35 | 1000 |
11. | 12 | 45 | 1300 |
12. | 19 | 55 | 1600 |
13. | 25 | 70 | 2000 |
14. | 25 | 90 | 2500 |
