Feeler Gauge | फीलर गेज़

 मित्रों आज हम सभी फीलर गेज़ के बारे में जानेंगे कि फीलर गेज़ (Feeler Gauge) क्या है  ? यह किस पदार्थ का बना होता है ?

फीलर गेज़ (Feeler Gauge)

         फीलर गेज़ (Feeler Gauge) का प्रयोग किसी भी जॉब में बनी गैप की थिकनेस या क्लेअरेंस की जाँच करने में किया जाता है | इसे क्लेअरेंस गेज़ भी कहा जाता है | फीलर गेज़ के द्वारा आपस में फिट किये हुए दो पार्ट्स के मध्य बने झिर्री (Slot) की जाँच आसानी से की जा सकती है |

Feeler Gauge | फीलर गेज़

फीलर गेज़ में विभिन्न मोटाई की ब्लेड लगी होती है | यह विभिन्न  सेटो में उपलभ्ध होते है | फीलर गेज़ की प्रत्येक ब्लेड पर ब्लेड की मोटाई का साइज़  लिखी होती है, जिसे आवश्यकतानुसार  क्लेअरेंस की जाँच करने के लिए जॉब या मशीन इत्यादि के अलाइनमेंट में सेट करने के लिए  प्रयोग में लाया जाता है |

फीलर गेज़ की मटेरियल (Material of feeler gauge)

फीलर गेज़ हाई कार्बन स्टील की बनी होती है और इसे ग्राइंड करके जंगरोधी धातु की कोटिंग की जाती है |

फीलर गेज़  इंच और मि.मी. में उपलभ्ध होते है | भारतीय मानक(B.I.S.) के अनुसार फीलर गेज़  7 सेट में उपलभ्ध होते है |

Feeler Gauge | फीलर गेज़

फीलर गेज़ वर्कशॉप का एक उपयोगी गेज़ होता है |

Leave a Comment