CITS Entrance Exam POT preparation वस्तुनिष्ठ प्रश्न, यदि आप CITS (Craft Instructor Training Scheme) प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि प्रिंसिपल्स ऑफ टीचिंग इस परीक्षा का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक अच्छा इंस्ट्रक्टर या शिक्षक बनने के लिए शिक्षण के सिद्धांतों को समझना जरूरी है, और परीक्षा में इससे अच्छे-खासे सवाल पूछे जाते हैं।
इस ब्लॉग में हम बेहद सरल भाषा में समझेंगे कि ब्लूम का वर्गीकरण (Bloom’s Taxonomy) क्या है, शिक्षण के मुख्य सिद्धांत क्या हैं, और आखिर में आपकी तैयारी को जांचने के लिए महत्वपूर्ण CITS Entrance Exam POT 25 MCQs के लिए शिक्षण के सिद्धांतों पर आधारित CITS Entrance Exam POT वस्तुनिष्ठ प्रश्न का एक प्रैक्टिस सेट भी हल करेंगे।
1. ब्लूम वर्गीकरण (Bloom’s Taxonomy) क्या है? (CITS Entrance Exam POT)
सरल शब्दों में कहें तो ब्लूम वर्गीकरण , बेंजामिन ब्लूम नाम के एक मनोवैज्ञानिक ने 1956 में यह बताया कि एक छात्र का दिमाग किस तरह से सीखता है और आगे बढ़ता है। उन्होंने सीखने की प्रक्रिया को तीन मुख्य भागों (Domains) में बांटा गया हैं :
- संज्ञानात्मक पक्ष (Cognitive Domain – दिमाग से सीखना): इसमें ज्ञान को याद रखना, समझना और उसका उपयोग करना शामिल है। इसके 6 स्तर होते हैं (नीचे से ऊपर):
- ज्ञान (Knowledge/Remembering) – रटना या याद रखना।
- बोध (Comprehension/Understanding) – अपनी भाषा में समझना।
- अनुप्रयोग (Application/Applying) – सीखे हुए को असल जिंदगी या गणित में लागू करना।
- विश्लेषण (Analysis/Analyzing) – किसी जानकारी को टुकड़ों में तोड़कर समझना।
- मूल्यांकन (Evaluation/Evaluating) – सही या गलत का फैसला करना।
- संश्लेषण/सृजन (Synthesis/Creating) – नई चीजों का निर्माण करना।
- भावनात्मक पक्ष (Affective Domain – दिल से सीखना): इसमें छात्र की भावनाएं, दृष्टिकोण (Attitude) और मूल्य शामिल हैं। जैसे- नियमों का सम्मान करना।
- मनोगतिकी या क्रियात्मक पक्ष (Psychomotor Domain – हाथों से सीखना): इसमें शारीरिक कौशल या प्रैक्टिकल काम शामिल हैं। जैसे- आईटीआई (ITI) में औजार चलाना सीखना। इसका पहला कदम दूसरों की नकल करना (Imitation) होता है।
2. शिक्षण के प्रमुख सूत्र (Maxims of Teaching)
एक अच्छा शिक्षक हमेशा शिक्षण के प्रमुख सूत्र (Maxims of Teaching) नियमों का पालन करके पढ़ाता है:
- ज्ञात से अज्ञात की ओर (Known to Unknown): पहले वह पढ़ाओ जो छात्र को पता है, फिर नई जानकारी दो।
- मूर्त से अमूर्त की ओर (Concrete to Abstract): पहले असली चीज दिखाओ, फिर उसका गणितीय सूत्र समझाओ।
- सरल से कठिन की ओर (Simple to Complex): पहले आसान चीजें सिखाएं, फिर मुश्किल पाठ पर जाएं।
ब्लूम का वर्गीकरण (Bloom’s Taxonomy) और शिक्षण सिद्धांत (Principles of Teaching) के NIMI पैटर्न पर आधारित 25 MCQsCITS Entrance Exam POT 25 MCQs
1.बेंजामिन ब्लूम और उनके सहयोगियों ने शैक्षिक उद्देश्यों के संज्ञानात्मक पक्ष (Cognitive Domain) का वर्गीकरण किस वर्ष प्रकाशित किया था?
A) 1945
B) 1965
C) 1956
D) 1972
2.1956 के मूल ब्लूम वर्गीकरण (Original Taxonomy) में संज्ञानात्मक क्षेत्र का सबसे निचला स्तर (Lowest Level) कौन सा है?
A) ज्ञान
B) समझना
C) अनुप्रयोग
D) विश्लेषण
3.एंडरसन और क्राथवाल द्वारा 2001 में प्रस्तुत संशोधित ब्लूम वर्गीकरण में सर्वोच्च स्तर (Top Level) कौन सा है?
A) मूल्यांकन करना
B) विश्लेषण करना
C) समझना
D) सृजन करना
4. मूल ब्लूम वर्गीकरण में ‘संश्लेषण’ (Synthesis) के स्थान पर 2001 के संशोधित संस्करण में किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
A) मूल्यांकन करना
B) सृजन करना
C) याद रखना
D) समझना
5.यदि एक ट्रेनी कार्यशाला में ओह्म के नियम (V=IR) का उपयोग करके किसी अज्ञात प्रतिरोध का मान निकालता है, तो यह ब्लूम के किस स्तर को दर्शाता है?
A) याद रखना
B) समझना
C) विश्लेषण करना
D) अनुप्रयोग करना
6.डेविड क्राथवाल द्वारा विकसित भावनात्मक पक्ष (Affective Domain) का सबसे प्रारंभिक या निचला स्तर कौन सा है?
A) ग्रहण करना / ध्यान देना
B) अनुक्रिया करना
C) मूल्य निर्धारण
D) व्यवस्थापन
7.सिम्पसन या दवे के क्रियात्मक/मनोगतिकी पक्ष (Psychomotor Domain) में सर्वोच्च स्तर निम्नलिखित में से कौन सा है?
A) नकल करना
B) स्वाभाविकीकरण
C) परिशुद्धता
D) संयोजन
8.निम्नलिखित में से कौन सा क्रियापद (Action Verb) ब्लूम के ‘विश्लेषण करना’ (Analyzing) स्तर का प्रतिनिधित्व करता है?
A) परिभाषित करना
B) डिज़ाइन करना
C) तुलना करना या भेद करना
D) व्याख्या करना
9.शिक्षा के क्षेत्र में ब्लूम के वर्गीकरण (Taxonomy) को लागू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
A) छात्रों की उपस्थिति बढ़ाना
B) स्कूलों के बजट को नियंत्रित करना
C) शिक्षकों के वेतन का निर्धारण करना
D) शिक्षण उद्देश्यों, पाठ्यचर्या और मूल्यांकन को क्रमित करना
10.भावनात्मक क्षेत्र (Affective Domain) में ‘मूल्य निर्धारण’ (Valuing) का क्या अर्थ है?
A) मूल्यों में विरोधाभास पैदा करना
B) डर के मारे आदेश मानना
C) किसी वस्तु के प्रति अनभिज्ञ रहना
D) किसी मूल्य या व्यवहार के प्रति प्रतिबद्धता दिखाना और उसे महत्व देना
11.प्रभावी शिक्षण का सबसे महत्वपूर्ण आधार या उद्देश्य क्या होता है?
A) केवल परीक्षा पास कराना
B) छात्र के व्यवहार में वांछित परिवर्तन लाना
C) कक्षा में कड़ा अनुशासन रखना
D) पाठ्यपुस्तक के पन्नों को पूरा करना
12.सूक्ष्म शिक्षण (Micro-Teaching) की अवधारणा का विकास सबसे पहले किसने किया था?
A) बी. एफ. स्किनर
B) जे. बी. वॉटसन
C) रबर्ट बुश और ड्वाइट डब्ल्यू. एलन
D) जी. एच. मीड
13.”ज्ञात से अज्ञात की ओर” (From Known to Unknown) शिक्षण का एक प्रसिद्ध_______________________________हैं ।
A) शिक्षण विधि
B) शिक्षण सहायक सामग्री
C) मूल्यांकन का प्रकार
D) शिक्षण सूत्र
14.निम्नलिखित में से कौन सा आंतरिक अभिप्रेरणा (Intrinsic Motivation) का एक उदाहरण है?
A) ज्ञान प्राप्त करने की अपनी व्यक्तिगत जिज्ञासा
B) पुरस्कार या पदक पाना
C) माता-पिता की प्रशंसा पाना
D) शिक्षक की ओर से मिलने वाली रेटिंग
15.सत्र या पाठ्यक्रम के अंत में छात्र की समग्र उपलब्धि का आकलन करने के लिए किस मूल्यांकन का उपयोग किया जाता है?
A) रचनात्मक मूल्यांकन
B) संकलन्यात्मक मूल्यांकन
C) नैदानिक मूल्यांकन
D) स्थापनात्मक मूल्यांकन
16.श्यामपट्ट (Blackboard/Whiteboard) किस प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री के अंतर्गत आता है?
A) श्रव्य सामग्री
B) श्रव्य-दृश्य सामग्री
C) दृश्य सामग्री
D) प्रायोगिक सामग्री
17.एक अच्छी पाठ योजना (Lesson Plan) की सबसे पहली और अनिवार्य शर्त क्या है?
A) बहुत लंबा विवरण लिखना
B) केवल ब्लैकबोर्ड का इस्तेमाल करना
C) छात्रों से गृहकार्य न देना
D) स्पष्ट और प्राप्त करने योग्य उद्देश्य
18.छात्रों की सीखने की कठिनाइयों या कमजोरियों का पता लगाने के लिए किस मूल्यांकन का उपयोग किया जाता है?
A) नैदानिक मूल्यांकन
B) संकलन्यात्मक मूल्यांकन
C) रचनात्मक मूल्यांकन
D) मानक संदर्भित मूल्यांकन
19.”मूर्त से अमूर्त की ओर” (From Concrete to Abstract) शिक्षण सूत्र का क्या अर्थ है?
A) पहले कठिन सिद्धांत पढ़ाना फिर उदाहरण देना
B) पहले वास्तविक/प्रत्यक्ष वस्तुओं को दिखाना फिर उनके विचारों या सिद्धांतों को समझाना
C) केवल अमूर्त गणित हल करना
D) मौखिक निर्देश देना
20.ह्यूरिस्टिक विधि (Heuristic Method / खोज विधि) के जनक किसे माना जाता है?
A) जॉन डीवी
B) सुकरात
C) एच. ई. आर्मस्ट्रांग
D) फ्रोबेल
21.ब्लूम के मूल संज्ञानात्मक डोमेन के 6 स्तरों का नीचे से ऊपर की ओर (निम्न से उच्च क्रम) सही क्रम कौन सा है?
A) ज्ञान, अनुप्रयोग, बोध, मूल्यांकन, विश्लेषण, संश्लेषण
B) विश्लेषण, संश्लेषण, मूल्यांकन, ज्ञान, बोध, अनुप्रयोग
C) बोध, ज्ञान, विश्लेषण, अनुप्रयोग, मूल्यांकन, संश्लेषण
D) ज्ञान, बोध, अनुप्रयोग, विश्लेषण, संश्लेषण, मूल्यांकन
22.जब ट्रेनी किसी सिद्धांत को रटे बिना अपने खुद के शब्दों में उसका अर्थ समझाता है, तो वह ब्लूम के किस स्तर पर होता है?
A) समझना
B) याद रखना
C) सृजन करना
D) मूल्यांकन करना
23.क्रियात्मक कौशल (Psychomotor Domain) को सीखने की शुरुआत किस चरण से होती है?
A) परिशुद्धता
B) नकल करना / अनुकरण करना
C) स्वाभाविकीकरण
D) संव्यवहार / संयोजन
24.प्रायोजना विधि (Project Method) के प्रतिपादक कौन हैं?
A) एच. ई. आर्मस्ट्रांग
B) जॉन डीवी
C) विलियम किलपैट्रिक
D) स्ट्रॉन्ग
25.शिक्षण प्रक्रिया के दौरान छात्रों की प्रगति की निरंतर निगरानी और सुधार के लिए कौन सा मूल्यांकन किया जाता है?
A) संकलन्यात्मक मूल्यांकन
B) नैदानिक मूल्यांकन
C) प्लेसमेंट मूल्यांकन
D) रचनात्मक मूल्यांकन
और पढ़े …….