5s क्या हैं(what is 5s) |  5s in hindi, | 5s के लाभ in hindi

5s क्या हैं(what is 5s) ? 

मित्रोँ आज हम सभी 5s in hindi में जानेंगे कि  5S क्या है (what is 5s)? 5s के लाभ in hindi

5S की उत्पत्ति सर्वप्रथम जापान में हुई थी | 5 S की संकल्पना जापान के  ‘हीरोयुकी हीरानो नाम के व्यक्ति ने दी थी | 5 S को लीन मैन्युफैक्चरिंग का आधार माना जाता है क्योंकि यह स्थिरता और मानकीकरण से संबंधित है | जिसके कारण बेहतर संरक्षण, गुणवत्ता, निष्पादन और लागत नियंत्रण करना आसान होता है | लीन मैन्युफैक्चरिंग एक  कार्य प्रणाली है जो एक प्रोसेस के भीतर से अपशिष्ट (wastages) को कम करने की प्रक्रिया होती है | जिसे टोयोटा प्रोडक्शन सिस्टम से प्राप्त किया गया था | इस सिस्टम की उत्पत्ति द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हुई थी | यह एक विकसित कार्यशैली से संबंधित पद्धति है | वर्तमान समय में इस पद्धति का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में जैसे ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, पुस्तकालय, शॉपिंग मॉल, इत्यादि में होता है  |

5s in hindi

5S पांच जापानी शब्दों की सूची का उपयोग करती है, यह शब्द निम्नलिखित  है |

क्रम संख्या 5S (जापानी भाषा में)5S हिन्दी और English भाषा में
1. Seiriछांटना ( Short)
2. Seitonसुव्यवस्था (Set in Order)
3. Seisoचमकाना (Shine)
4. Seiketsuमानकीकरण (Standardize)
5. Shitsukeअनुशासन (Sustainable)

यह सूची बताती है कि कैसे हम सामग्री को क्रमबद्ध, स्थिर एवं व्यवस्थित रूप से, साफ रखना, मानकीकृत और स्थिर किया जाता  है | टोयोटा प्रोडक्शन सिस्टम का मूल सिद्धांत उत्पादकता को बढ़ाना और अनुशासित एवं केंद्रित प्रयास के द्वारा अपशिष्ट को हटाना और  उत्पादन गतिविधि को सुगम बनाना होता है |

जिस वस्तु की जरूरत है उसे छांट कर अलग करना बाकी सभी को अलग स्थान पर रखना |

  • केवल आवश्यक वस्तुओं को रखना |
  • अनावश्यक वस्तुओं को हटा देना |
  • अनावश्यक वस्तुओं को सही स्थान पर निस्तारित करना |
  • अनावश्यक वस्तुओं को जमा होने से रोकना |
  • कार्यस्थल से अनावश्यक सामान को छांटना या पृथक करना |
  • कार्यस्थल पर कुशल पर्यवेक्षक रखना |
  • यह सुनिश्चित करना कि कार्यस्थल पर कोई बेकार सामान ना हो |
5s क्या हैं(what is 5s) |  5s in hindi, | 5s के लाभ in hindi
  • सभी वस्तुओं के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित करना और वस्तुएं उचित स्थान पर होना |
  •  कार्यस्थल को व्यवस्थित रखना |
  • कार्यस्थल पर सभी सामान को उनके निश्चित किए गए स्थान पर रखना |
  • समय की बर्बादी को रोकना |
  • कार्य करने के तरीकों को सरल बनाना |
  • कार्यस्थल पर वस्तुओं को व्यवस्थित रखकर आसानी से ढकना |

चमकाना (Shine)

साफ और स्वच्छता बनाए रखना | 

  • कार्यस्थल को साफ रखना 
  • कार्यस्थल पर समय-समय पर सफाई का निरीक्षण करना |
  • कार्यस्थल पर मशीनों की कमी या ख़राबी को दूर करना |
  • कार्यस्थल को सुरक्षित रखना |
  • कार्यस्थल को कार्य करने योग्य बनाना |

मानकीकरण (Standardize)

 मानक बनाना और उसका पालन करना |

  • कार्यस्थल को मानक  के अनुसार बनाना  |
  • कार्य करने का तरीके का  मानकीकरण करना एवं मानक के अनुसार वस्तुओं को रखना |
  • कार्यस्थल पर सुव्यवस्था बनाए रखना |

अनुशासन (Sustainable) 

सिस्टम का निरीक्षण करना और उसमें समय-समय पर सुधार लाना |

5s क्या हैं(what is 5s) |  5s in hindi, | 5s के लाभ in hindi

                                        

  • सभी कार्य को व्यवस्थित क्रम से करना |
  • कार्यस्थल पर निश्चित समय पर कार्य का निरीक्षण करना |
  •  कार्यस्थल पर प्रशिक्षण और अनुशासन बनाए रखना |
  • कार्य को समाप्त करने तक जारी रखना  |

मित्रोँ आप 5’S से अच्छी तरह परिचित हो गये होंगे | 

Leave a Comment